CM नीतीश का तोहफा, 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि जारी

nitish-kumar-transfers-10000-to-25-lakh-women-bihar-mahila-rozgar-yojana

CM नीतीश का तोहफा, 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि जारी

cm नीतीश का तोहफा 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि जारी

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana Bihar: बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के साथ सत्ता में लौटी नीतीश कुमार की गठबंधन की सरकार महिलाओं पर मेहरबान है. सीएम नीतीश कुमार ने हाल ही में पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत अगली किश्त जारी करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने इस वादें को पूरा कर दिया है। 

25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि जारी

10-10 हजार ट्रांसफर

महिलाओं की आर्थिक स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक 1 करोड़ 81 लाख महिला लाभार्थियों के खातों में कुल 18,100 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। इसी कड़ी में आज पटना के 1, अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट का बटन दबाकर 25 लाख नई लाभार्थी महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की दर से कुल 2,500 करोड़ रुपये की राशि भेजी। 

1.81 करोड़ महिलाओं को लाभ

राज्य सरकार ने 26 सितंबर से 28 नवंबर 2025 तक 5 चरणों में 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं के खाते में 15,600 करोड़ रुपये भेजे थे। वहीं, आज भेजी गई राशि से कुल 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी गई। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आवास में किया गया, जिसमें सरकार के कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

[caption id="attachment_134635" align="alignnone" width="1352"]महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि जारी महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि जारी[/caption]

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana Bihar: योजना का उद्देश्य 

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। राज्य सरकार के मुताबिक महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए सहायता दी जा रही है। योजना का संचालन जीविका नेटवर्क के माध्यम से किया जा रहा है, जो ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम करता है।

2 लाख की सहायता देने की तैयारी

बिहार सरकार योजना के अगले चरण में पात्र महिलाओं को ₹2 लाख तक की सहायता देने की तैयारी कर रही है। हालांकि इतनी बड़ी राशि देने से पहले नीतीश सरकार ने जांच प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। इसके तहत बिहार के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर आवेदनों की जांच होगी।

संबंधित सामग्री

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। USGS के अनुसार, गहराई 107 किमी थी, पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।