गांधी मैदान में ध्वजारोहण, राज्यपाल की कुर्सी पर बैठे नीतीश, CM की कुर्सी पर बैठे संजय झा

nitish-kumar-governor-chair-gandhi-maidan-flag-hoisting-mix-up

गांधी मैदान में ध्वजारोहण, राज्यपाल की कुर्सी पर बैठे नीतीश, CM की कुर्सी पर बैठे संजय झा

गांधी मैदान में ध्वजारोहण राज्यपाल की कुर्सी पर बैठे नीतीश cm की कुर्सी पर बैठे संजय झा

26 Jan Nitish Kumar: आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झंडा फहराया। यहां 12 विभागों की झाकियां निकाली गई। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

21 टुकड़ियों की परेड

मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय चौधरी समारोह में मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद गांधी मैदान में 21 टुकड़ियों की परेड और 12 विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली। परिवहन विभाग की झांकी पहले, कृषि विभाग की दूसरी और ऊर्जा विभाग की झांकी तीसरे नंबर निकली। ध्वजारोहण से पहले राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया।  गांधी मैदान निकलने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। साथ ही झंडे को सलामी दी। [caption id="attachment_130491" align="alignnone" width="539"]राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झंडा फहराया राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झंडा फहराया[/caption]

26 Jan Nitish Kumar: कुर्सियों की अदला-बदली 

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान गांधी मैदान में मंच पर कुर्सियों की अदला-बदली हो गई। राज्यपाल के लिए निर्धारित कुर्सी पर CM नीतीश कुमार बैठ गए। CM नीतीश की कुर्सी पर JDU नेता संजय झा नजर आए। वहीं, लेडी गवर्नर की सीट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बैठ गए। हालांकि, बाद में सीट के आगे लगाया गया बोर्ड बदल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  [caption id="attachment_130492" align="alignnone" width="531"]फिर बदले गए नाम फिर बदले गए नाम[/caption] [caption id="attachment_130493" align="alignnone" width="537"]मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया[/caption]

‘1 करोड़ लोगों को नौकरी’

26 Jan Nitish Kumar: गणतंत्र दिवस समारोह में गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, अगले 5 साल में प्रदेश के 1 करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे। इसके पहले अभी तक 10 लाख को सरकारी नौकरी और 40 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए हैं। अब बिहार के किसी भी कोने से लोग पटना 5 घंटे में पहुंच रहे हैं।

जूता पहनकर झंडा फहराने पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष

इधर, राबड़ी आवास और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर RJD सुप्रीमो लालू यादव ने झंडा फहराया। लेकिन तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में नजर नहीं आएं। वहीं, पटना के BJP दफ्तर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जूता पहनकर झंडा फहराने पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने टोका। इसके बाद उन्होंने जूते उतारे। [caption id="attachment_130494" align="alignnone" width="523"]टोकने पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने उतारे जूते टोकने पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने उतारे जूते[/caption]

CM के सामने दलित सामाज के लोगों ने तिरंगा फहराया

26 Jan Nitish Kumar: पुनपुन में CM नीतीश कुमार के सामने महादलित समाज के 60 साल के सिद्धेश्वर मांझी ने तिरंगा फहराया। वहीं बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार पटेल भवन के प्रांगण में सुबह 11:10 बजे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी और DGP विनय कुमार ने तिरंगे को सलामी दी।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की तैयारी में, 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए

राज्य

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की तैयारी में, 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए

उत्तराखंड में आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की योजना है। इसमें 550 से अधिक होमस्टे विकसित किए गए हैं और मोबाइल नेटवर्क मजबूती पर काम हो रहा है।

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

देश-विदेश

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटीज बिल को मंजूरी दी, जिससे नई निजी यूनिवर्सिटियों की स्थापना आसान होगी और 25% सीटें स्थानीय छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

राज्य

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 'जन-विश्वास अभियान' शुरू किया, स्थानीय अधिकारियों को निलंबित किया, और जनता से संवाद किया।

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

देश-विदेश

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

रांची में JPSC, JPSSC सुधारों की मांग कर रहे छात्रों के प्रोटेस्ट में तनाव बढ़ा, नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई।

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- &quotकुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो&quot

राज्य

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- "कुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो"

पंजाब की राजनीति में भूपेश बघेल के पोस्टरों से उठा विवाद और कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने सियासी गर्माहट बढ़ा दी है।