कानपुर में NIA का छापा, शाहीन का खुला कच्चा-चिठ्ठा, अयोध्या भी गई थी डॉ. शाहीन

nia-raid-kanpur-dr-shaheen-secrets-exposed-ayodhya-visit

कानपुर में NIA का छापा, शाहीन का खुला कच्चा-चिठ्ठा, अयोध्या भी गई थी डॉ. शाहीन

कानपुर में nia का छापा शाहीन का खुला कच्चा-चिठ्ठा अयोध्या भी गई थी डॉ शाहीन

NIA Raid Kanpur Dr Shaheen: दिल्ली ब्लास्ट के बाद ATS और NIA की टीमों ने 12 से अधिक जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान हितकारी नगर से हरियाणा की एक कार बरामद की। सुरक्षा एजेंसियां लेडी टेररिस्ट डॉ. शाहीन के मददगारों की जांच में लगी हुई है। 

ATS ने प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को लेटर लिखकर सभी मदरसों औऱ मस्जिदों से विस्तृत जानकारी मांगी है। कानपुर मेडिकल कॉलेज छोड़कर बिना बताए गायब होने वाले 7 डॉक्टरों से पूछताछ की गई तो डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज छोड़ने का कारण कम सैलरी और ज्यादा खर्च बताया। [caption id="attachment_117970" align="alignnone" width="603"]7 जिलों के मदरसों की मांगी रिपोर्ट 7 जिलों के मदरसों की मांगी रिपोर्ट[/caption]

कानपुर गई थी शाहीन

दरअसल, एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि शाहीन ब्लास्ट से 25 दिन पहले कानपुर आई थी। शाहीन सईद के साथ कितने डॉक्टरों ने कानपुर मेडिकल कॉलेज में जॉइन किया था, उनमें से कौन-कौन उससे संबंध रखते थे। कौन-कौन उसके घर आता था, इन सबसे जुड़ा पूरा डेटा खंगाला जा रहा है। वहीं, शाहीन के भाई के ससुराल वालों से भी पूछताछ की जा रही है। यह भी खुलासा हुआ है कि लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में डॉ. परवेज को नौकरी शाहीन के रेफरेंस के जरिए मिली थी।

डॉ. परवेज को शाहीन के रेफरेंस से मिली नौकरी

जांच एजेंसियों को अब ऐसे संकेत मिले हैं जिनका नाता इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, नौकरी और ‘तमीम’ नाम से जुड़ी साख से दिखता है। सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि, डॉ. परवेज को विश्वविद्यालय में नौकरी रेफरेंस के जरिए मिली थी। उसे लखनऊ में मकान भी खरीदवाया था। शाहीन और तमीम के नामों पर कुछ नियुक्तियां भी दर्ज मिली हैं।  शाहीन के रेफरेंस से मिली नौकरी

NIA Raid Kanpur Dr Shaheen: 2 साल तक UAE में रही शाहीन

जांच में सामने आया कि डॉ. शाहीन 2 साल तक संयुक्त अरब अमीरात में रह चुकी है। एजेंसियों को शक है कि वहीं पर डॉ. शाहीन को जैश की महिला विंग जमात उल मोमिनात को तैयार करने की ट्रेनिंग दी गई। शाहीन ने साल 2016-2018 के बीच UAE में रहकर नौकरी की थी। शाहीन दिल्ली ब्लास्ट से 2 महीने पहले लखनऊ आई थी। और अयोध्या भी गई थी। यह बात भी सामने आ रही है कि शाहीन ने कानपुर के डिफेंस एरिया में भी रेकी की थी। इलाके में लगे कैमरों में शाहीन की यह हरकत रिकॉर्ड हुई है।

दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद–नूंह में आतंकी नेटवर्क, 200 लोग रडार पर, मस्जिदों, गेस्ट हाउसों में चेकिंग

Faridabad Nuh terror network: दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद हरियाणा के फरीदाबाद और नूंह जिलों में सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), स्थानीय क्राइम ब्रांच और अन्य केंद्रीय एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं।
फरीदाबाद–नूंह में आतंकी नेटवर्क
फरीदाबाद–नूंह में आतंकी नेटवर्क
छापेमारी के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने नूंह की हयात कॉलोनी से दो और लोगों—रिजवान और शोएब—को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पर आतंकी गतिविधियों में फंडिंग करने का आरोप है। पूरी खबर....

संबंधित सामग्री

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

सनातन

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

16 July 2026 Rashifal: जानें 16 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, व्यापार, नौकरी, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, शिक्षा और आर्थिक स्थिति का सटीक राशिफल।

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।