विधानसभा अध्यक्ष के बेटे के बर्थडे जुलूस में फंसी नवजात की सांसे, 50km लंबा सेलिब्रेशन

newborn-breathing-issue-assembly-speaker-son-birthday-procession-50km

विधानसभा अध्यक्ष के बेटे के बर्थडे जुलूस में फंसी नवजात की सांसे, 50km लंबा सेलिब्रेशन

विधानसभा अध्यक्ष के बेटे के बर्थडे जुलूस में फंसी नवजात की सांसे 50km लंबा सेलिब्रेशन

Narendra Singh son birthday: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर के जन्मदिन पर निकाले गए जुलूस ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भारी जाम लग गया, जिसमें दो एम्बुलेंसें कई घंटों तक फंसी रहीं। इनमें से एक एम्बुलेंस में दिल में छेद वाले नवजात बच्चे को जयपुर रेफर किया गया था, लेकिन लंबा इंतजार उसकी जान पर भारी पड़ सकता था।

50 किलोमीटर लंबा जुलूस 

जानकारी के अनुसार, प्रबल प्रताप सिंह तोमर का जन्मदिन 3 अक्टूबर को था। इस मौके पर उनके समर्थकों ने भव्य जुलूस निकाला। यह जुलूस उनके गांव औरेठी स्थित आसमानी माता मंदिर से शुरू होकर मुरैना के बैरियर चौराहे स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक पहुंचा। कुल मिलाकर करीब 50 किलोमीटर लंबा रास्ता तय किया गया। रास्ते भर में जगह-जगह समर्थकों ने स्वागत मंच लगाए थे, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोग घंटों जाम में फंसे रहे और सामान्य वाहनों के साथ आपातकालीन सेवाओं को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। [caption id="attachment_108710" align="alignnone" width="628"]जुलूस में फंसी एंबुलेंंस जुलूस में फंसी एंबुलेंंस[/caption]

नवजात के जीवन पर बना संकट

एम्बुलेंस चालक ने मीडिया से बातचीत में कहा,
बच्चे के दिल में छेद है। उसे तुरंत जयपुर रेफर किया गया था, लेकिन जुलूस की वजह से हम घंटों जाम में फंसे रहे। मेरे साथ एक और एम्बुलेंस भी थी, वो भी रुक गई। साहब, जाम की मत पूछो, बड़े नेता लोग हैं, कुछ भी कर सकते हैं।
जाम के चलते नवजात मरीज को इलाज मिलने में देरी हुई। परिजनों का कहना है कि इस दौरान वे लगातार चिंतित रहे कि कहीं देरी बच्चे की जान पर भारी न पड़ जाए।

Narendra Singh son birthday: प्रशासन से नहीं मिला सहयोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने जाम की सूचना प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की। कई लोगों ने एसडीएम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में फंसे लोग और एम्बुलेंस चालक बेबस होकर केवल इंतजार करते रहे। लोगों का कहना था कि जब आम नागरिक नियमों का पालन न करें तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करता है। लेकिन बड़े नेताओं और उनके समर्थकों के मामले में कानून का पालन क्यों नहीं कराया जाता, यह सबसे बड़ा सवाल बनकर सामने आया। https://youtube.com/shorts/fOylTsK3b1U?feature=share

जनता ने जताई नाराजगी

Narendra Singh son birthday: स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी नेता के कार्यक्रम या जुलूस के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी हो। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा,
क्या कानून सिर्फ आम नागरिकों के लिए हैं? नेताओं और उनके समर्थकों को इतनी छूट क्यों दी जाती है कि वे आपातकालीन सेवाओं तक को प्रभावित कर दें?

संबंधित सामग्री

हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, CM सैनी से मिले संजय मेहता; विकास और उद्योग पर हुई चर्चा

राज्य

हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, CM सैनी से मिले संजय मेहता; विकास और उद्योग पर हुई चर्चा

संजय मेहता ने हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, और वहां के विकास परिदृश्य पर चर्चा की।

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

राज्य

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी टाइल मिस्त्री ने बकाया भुगतान का बहाना बनाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां, सावन के महीने में मांस की दुकानें बंद रहेंगी

राज्य

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां, सावन के महीने में मांस की दुकानें बंद रहेंगी

उत्तर प्रदेश सरकार ने सावन महीने के लिए कांवड़ यात्रा के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। बरेली में विशेष उपाय जैसे मांस-मछली की दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

बेअदबी कांड में फिर बढ़ीं सुखबीर बादल की मुश्किलें, SIT का समन 

राज्य

बेअदबी कांड में फिर बढ़ीं सुखबीर बादल की मुश्किलें, SIT का समन 

सुखबीर बादल को बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड मामलों में SIT ने समन जारी किया है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

देश-विदेश

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

पुरी में वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के लिए विशेष रथों पर आयोजित की जाती है। यह यात्रा धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।