NEET छात्रा मामले में सड़कों पर उतरी महिलाएं, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

neet-student-death-protest-patna-police-lathi-charge

NEET छात्रा मामले में सड़कों पर उतरी महिलाएं, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

neet छात्रा मामले में सड़कों पर उतरी महिलाएं पुलिस ने किया लाठीचार्ज 

NEET Student Death Protest Patna: पटना के एक गल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और मौत के मामले को लेकर बिहार से लेकर दिल्ली तक बवाल मचा हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिहार विधानसभा परिसर के साथ-साथ राजधानी की सड़कों पर भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। 

[caption id="attachment_133599" align="alignnone" width="1355"]NEET छात्रा मामले में सड़कों पर उतरी महिलाएं NEET छात्रा मामले में सड़कों पर उतरी महिलाएं[/caption]

 महिलाओं पर लाठीचार्ज 

सड़क पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। AISA और APWA की महिला कार्यकर्ता गांधी मैदान से विधानसभा को घेरने निकली। इस दौरान APWA की ओर से निकाले गए ‘बेटी बचाओ–न्याय मार्च’ में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और छात्राएं शामिल हुईं, जिन्होंने पैदल मार्च कर न्याय की मांग की, और जमकर नारेबाजी की। 

NEET Student Death Protest Patna: सरकार के खिलाफ नारेबाजी

करीब 2 घंटे तक चले NEET छात्रा को लेकर प्रदर्शन को पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर रोक दिया। यहां महिलाएं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। NDA की ये सरकार नहीं चलेगी अबकी बार, JDU की ये सरकार नहीं चलेगी अबकी बार जैसे नारे लगाए।

बैरिकैडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश

महिलाओं ने बैरिकेडिंग  को तोड़ने की कोशिश की।  इस दौरान DSP कृष्ण मुरारी महिलाओं को समझाया कि वे लौट जाए, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। उन्होंने बैरिकैडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने वाटर कैनन की गाड़ी बुलाई थी। महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं, और बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला की ओर बढ़ गईं।

इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। लेकिन, सभी महिलाएं डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गई थी, और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। तो पुलिस ने महिलाओं को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया तो महिलाएं इधर-उधर भागतीं नजर आईं।

संबंधित सामग्री

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

राज्य

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

भारतीय रेलवे और केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण शुरू किया है।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखे नए संदिग्ध

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखे नए संदिग्ध

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी की जांच आगे बढ़ी, SIT ने मंदिर समिति की रिपोर्ट और CCTV फुटेज का विश्लेषण किया।

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

देश-विदेश

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC ने अपने नए बीटा वर्जन को लॉन्च किया है, जिसमें यात्रियों के अनुभव को और तेज और आसान बनाने के लिए कई सुधार किए गए हैं।

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे मजदूर

राज्य

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे मजदूर

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में रात को हुए हादसे में 22 वर्षीय श्रमिक नरेश की मौत हो गई। कंक्रीट स्लैब गिरने से हुआ हादसा।

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।