56 साल के हो गए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी..बर्थडे पर पीएम मोदी ने दी बधाई

nayab-singh-saini-birthday

56 साल के हो गए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी..बर्थडे पर पीएम मोदी ने दी बधाई

56 साल के हो गए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीबर्थडे पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Nayab singh saini birthday: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 56 साल के हो गए है.. बता दें की आज उनका जन्मदिन है. और उनके बर्थडे पर पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है. [caption id="attachment_130352" align="alignnone" width="300"]Nayab singh saini Nayab singh saini[/caption] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक्स पर बधाई देते हुए लिखा है कि.. जनसेवा में समर्पित हरियाणा के ऊर्जावान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. उनका जमीनी अनुभव राज्य के मेरे परिवारजनों के लिए बहुत कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है. उनके नेतृत्व में हमारा यह प्रिय प्रदेश विकास की राह पर निरंतर अग्रसर है. ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करे.

आम कार्यकर्ता से सीएम तक का सफर

बता दें की 1 साधारण कार्यकर्ता से हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने तक नायब सिंह सैनी की राजनीतिक यात्रा अपने आप में अलग पहचान रखती है. अपनी सादगी,मेहनत और जमीनी जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले नायब सिंह सैनी ने अब तक जिस भी जिम्मेदारी को संभाला,उसमें खुद को साबित किया है. आज वो अपने जीवन के 56वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, तो आज हम उनके जीवन के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

उनकी एंट्री राजनीति में कैसे हुई

25 जनवरी 1970 को जन्मे नायब सिंह सैनी का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था. उनके परिवार की जड़ें कुरुक्षेत्र जिले से जुड़ी रही हैं. प्रारंभिक जीवन से ही वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में रुचि रखते थे. Nayab singh saini birthday: उन्होंने अंबाला स्थित एक सेंटर से कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में प्रशिक्षण लिया, जिससे तकनीकी समझ भी उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बनी. जिसके बाद राजनीति में उनके पहले कदम बीजेपी के माध्यम से पड़े, जहां उन्होंने संगठन के विभिन्न स्तरों पर काम किया.

पहले चुनाव में मिली हार

बता दें की साल 2009 में उन्होंने नारायणगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, और इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने राजनीति से दूरी नहीं बनाई और लगातार जनता के बीच सक्रिय रहे. परिणाम 2014 के विधानसभा चुनाव में सामने आया, जब उन्होंने नारायणगढ़ सीट से 24 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की. वे राज्य और राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ तालमेल बनाकर काम करते रहे, जिससे उनकी छवि एक भरोसेमंद नेता के रूप में मजबूत हुई।

Nayab singh saini birthday: 2019 में लड़ा लोकसभा चुनाव

बता दें की उनका मंत्री पद का कार्यकाल पूरा भी नहीं हुआ था कि साल 2019 में पार्टी ने उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया. सांसद के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा और संसद में उनकी सक्रियता की सराहना पार्टी नेतृत्व ने खुलकर की.

नायब सरकार के बड़े फैसले

जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने 'लाडो लक्ष्मी योजना' लागू करने का फैसला लिया गया. इस योजना के तहत 13 साल या उससे अधिक उम्र की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिल रहे हैं. बता दें की हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रहा है. और नायब सिंह सैनी ने फिर से सीएम बनने के बाद से इसका नोटिफिकेशन भी जारी करवा दिया था.

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।