Nafisa Ali Bald Look Viral: एक्ट्रेस ने बाल्ड लुक में शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिय...

nafisa-ali-bald-look-photo-viral

Nafisa Ali Bald Look Viral: एक्ट्रेस ने बाल्ड लुक में शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रहीं वायरल...

nafisa ali bald look viral एक्ट्रेस ने बाल्ड लुक में शेयर की तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रहीं वायरल

Sunil Pal Comment On Aryan Series: ‘बॉलीवुड आपके बाप का है, इसकी बुराई मत करो….’- सुनील पाल!

बाल्ड लुक में मुस्कुराती हुईं नफीसा...

फोटो में नफीसा यलो कलर का कुर्ता और ब्राउन पायजामा पहने दिखाई दे रही हैं। उन्होंने गोल्ड चेन, चूड़ियां और घड़ी भी पहनी हुई है। फोटो के कैप्शन में लिखा - "मेरी बेस्ट फ्रेंड के साथ पॉजिटिव पावर।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nafisa Ali Sodhi (@nafisaalisodhi)

पोते के साथ शेयर की थी खूबसूरत तस्वीरें...

एक्ट्रेस नफीसा अक्सर अपनी जर्नी शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि उनके पोते-पोतियां उन्हें आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं। एक फोटो में उनका पोता हाथ में कैंची लिए उनके बाल काटता दिखाई दे रहा था, नफीसा ने कैप्शन में लिखा था कि- "मेरा पोता मेरी बाल झड़ने से रोकने में मदद कर रहा है।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nafisa Ali Sodhi (@nafisaalisodhi)

उन्होंने शेयर किया इमोशनल पोस्ट...

एक्ट्रेस ने 18 सितंबर को एक पोस्ट शेयर की, उस पोस्ट में लिखा था कि- 'आज से मेरी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू, मैंने बीते दिन PET स्कैन करवाया था, तो अब कीमोथैरेपी में वापस लौट रही हूं क्योंकि अब सर्जरी मुमकिन नहीं है। मुझ पर यकीन करिए, मुझे जिंदगी से प्यार है।'

एक पोस्ट शेयर कर बताया किस्सा?

एक्ट्रेस ने एक पोस्टशेयर कर बताया कि - एक दिन मेरे बच्चों ने पूछा, ‘तुम्हारे जाने के बाद हम किसकी ओर देखेंगे? मैंने उनसे कहा कि एक-दूसरे की ओर देखना। यही मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट है। भाई-बहन एक-दूसरे के साथ प्यार और यादें शेयर करते हैं, एक-दूसरे की रक्षा करते हैं, याद रखना, तुम्हारा बंधन जिंदगी की किसी भी चीज से ज्यादा मजबूत है।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nafisa Ali Sodhi (@nafisaalisodhi)

नफीसा अली की फिल्मी यात्रा...

नफीसा अली ने बॉलीवुड में कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया है, जिनमें जुनून, लाइफ इन ए…मेट्रो, मेजर साब, बिग बी, ये जिंदगी का सफर, आतंक, यमला पगला दीवाना, लाहौर और ऊंचाई जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nafisa Ali Sodhi (@nafisaalisodhi)

कैंसर की जंग और पॉजिटिविटी...

2018 में पहली बार नफीसा को कैंसर हुआ था। 2019 में उन्होंने बताया कि वे कैंसर फ्री हो गई थीं, लेकिन अब उन्हें फिर से कैंसर हो गया है। कीमोथैरेपी के दौरान बाल झड़ने लगी हैं और नफीसा इसे हिम्मत और सकारात्मक ऊर्जा के साथ झेल रही हैं। नफीसा अली का ये बाल्ड लुक उनके साहस और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रतीक बन गया है। उनका यह संघर्ष कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है।  

संबंधित सामग्री

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

राज्य

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों को राहत देते हुए, सरकारी दायित्वों के दौरान न्यायालयीन मामलों में आने वाले कानूनी खर्च की भरपाई करने का आदेश दिया है।

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

राज्य

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

इंदौर के MYH अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट राकेश गौरखे की संपत्ति उनकी वैध आय से 108% अधिक पाई गई, EOW ने जांच शुरू की।

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

राज्य

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

उज्जैन में संतों ने शिप्रा नदी के बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताया; सरकार से प्रभावी कदमों की मांग की।

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।