mumbai airport ground collision: दो विमानों के विंग्स टकराए: टला बड़ा हादसा

mumbai-airport-ground-collision-air-india-indigo

mumbai airport ground collision: दो विमानों के विंग्स टकराए: टला बड़ा हादसा

mumbai airport ground collision दो विमानों के विंग्स टकराए टला बड़ा हादसा

mumbai airport ground collision: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते रह गया। ग्राउंड मूवमेंट के दौरान एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए. घटना के वक्त दोनों विमानों में यात्री सवार थे, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

mumbai airport ground collision: पुशबैक और टैक्सी के दौरान हुआ ग्राउंड कोलिजन

जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2732 मुंबई से कोयंबटूर के लिए उड़ान भरने से पहले पुशबैक प्रक्रिया में थी। इसी दौरान हैदराबाद से मुंबई पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E-791 लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी। इसी क्रम में दोनों विमानों के विंगटिप आपस में संपर्क में आ गए। टक्कर से एअर इंडिया के विमान के पंख के सिरे को नुकसान पहुंचा है। Also Read-US Trade Deal पर सरकार का बड़ा बयान: इंजीनियरिंग से ज्वेलरी तक खुले नए दरवाज़े

mumbai airport ground collision: एअर इंडिया ने क्या कहा

एअर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 3 फरवरी को होने वाली मुंबई-कोयंबटूर फ्लाइट में देरी इसलिए हुई, क्योंकि जिस विमान को उड़ान के लिए तैनात किया गया था, वह टैक्सीवे पर खड़े दूसरे एयरलाइन के विमान से संपर्क में आ गया था.एयरलाइन के मुताबिक, एहतियातन विमान को आगे की तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया और ग्राउंड स्टाफ वैकल्पिक व्यवस्था में जुटा हुआ है। एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। घटना की सूचना संबंधित विमानन नियामक को भी दे दी गई है। Also Read-भारत : DRDO ने नई मिसाइल तकनीक का सफल टेस्ट किया, दुश्मनों पर मिलेगी हवा में बढ़त 

इंडिगो का बयान भी सामने आया

इंडिगो ने भी घटना को लेकर पुष्टि की है। एयरलाइन के अनुसार, हैदराबाद से मुंबई आ रही फ्लाइट 6E-791 का विमान लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय दूसरी एयरलाइन के विमान के विंगटिप के संपर्क में आया। सभी यात्रियों को पार्किंग के बाद सुरक्षित उतार लिया गया है और विमान की तकनीकी जांच की जा रही है।इंडिगो ने कहा कि तय प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचना दे दी गई है और यात्रियों, क्रू व विमान की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है।

ग्राउंड ट्रैफिक मैनेजमेंट पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर एयरपोर्ट पर ग्राउंड मूवमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट की अहमियत को उजागर किया है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह टक्कर मानवीय चूक का नतीजा थी या किसी तकनीकी कारण से हुई. अब निगाहें जांच रिपोर्ट पर हैं, जिससे साफ हो सकेगा कि रनवे और टैक्सीवे संचालन में कहां चूक हुई।  

संबंधित सामग्री

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

लाइफ स्टाइल

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

मानसून की बारिश के कारण कपड़ों में नमी और फफूंद बढ़ जाती है। जानिए कपड़ों और अलमारी को फफूंद से बचाने के लिए उपाय।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।