mp minister cabinet expansion 2026: मोहन मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट, कौन बनेगा , कौन हटेगा?

mp-minister-cabinet-expansion-2026

mp minister cabinet expansion 2026: मोहन मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट, कौन बनेगा , कौन हटेगा?

mp minister cabinet expansion 2026 मोहन मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट कौन बनेगा  कौन हटेगा

mp minister cabinet expansion 2026: नए साल के साथ ही मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। दो साल पूरे कर चुकी मोहन यादव सरकार में अब मंत्रिमंडल विस्तार और विभागीय फेरबदल की चर्चाएँ जोर पकड़ रही हैं। जनता भी पूछ रही है .

  • कौन बनेगा.....
  • कौन हटेगा..... और यह बदलाव
  • कब होगा?....
Read More:- भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों के विरोध में कांग्रेस कर रही प्रदर्शन

शाह के दौरे के बाद मिले संकेत

पिछले महीने ग्वालियर प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार की सराहना की। इसके बाद से ही कुछ मंत्रियों को संगठन की ओर से संकेत मिल चुके हैं। इन संकेतों में शामिल हैं वे मंत्री जिन्हें हटाया जा सकता है या उनके विभागों में बदलाव की संभावना है।

सीएम के  विदेश दौरे से पहले हो सकती है शपथ 

जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री का 18 जनवरी से 23 जनवरी तक दावोस का विदेश दौरा शपथ लेने से पहले एक निर्णायक मोड़ हो सकता है। यदि राजनीतिक समीकरण अनुकूल रहे, तो शपथ विदेश रवाना होने से पहले ही हो सकती है।

विभागों में संभावित फेरबदल

राजनीतिक जानकार कह रहे हैं कि हाल ही में हुई दिल्ली और भोपाल की बैठकें, निगम-मंडलों में नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी हुई हैं। कुछ मंत्री पदों से बाहर हो सकते हैं, विभागों का आवंटन बदल सकता है,नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होने के हकदार हो सकते हैं.गृह विभाग ने भी मंत्रियों के लिए वाहन व्यवस्था शुरू कर दी है। यह अक्सर संकेत होता है कि शपथ जल्द ही होने वाली है।

बदलाव पर जनता की नजर 

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह सिर्फ मंत्रियों का फेरबदल नहीं, बल्कि जनता पर असर डालने वाला कदम है। बेहतर प्रदर्शन वाले विभागों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं जिन विभागों में काम धीमा रहा, वहां बदलाव से सुधार की उम्मीद की जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सरकार की दो साल की उपलब्धियों गिनाते समय संकेत दिया था कि मंत्रियों के प्रदर्शन पर नजर है और निर्णय जल्द ही लिया जाएगा।  

संबंधित सामग्री

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।