मोतिहारी में 6 बच्चों की डूबने से मौत, 3 सगी बहने शामिल

motihari-6-children-drown-bihar-incident

मोतिहारी में 6 बच्चों की डूबने से मौत, 3 सगी बहने शामिल

मोतिहारी में 6 बच्चों की डूबने से मौत 3 सगी बहने शामिल

Motihari drowning incident: बिहार के मोतिहारी में केसरिया थाना क्षेत्र में हुई दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। होली की पूर्व संध्या पर कई घरों में मातम पसर गया। दरअसल, चंद्र ग्रहण के बाद तालाब में नहाने गए 6 मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। 

6 बच्चे नदी में डूबे

जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे बकरियां चराने गए थे, फिर उसके बाद नहाने के लिए तालाब के पास पहुंचे, लेकिन उन्हें गहरे पानी का अंदाजा नहीं था। इसी वजह से एक दूसरे को बचाने के लिए सभी एक-एक करके डूबते चले गए। मरने वालों में  लड़कियां है। नहाते समय एक लड़की गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में अन्य 4 लड़कियां और एक लड़का गहरे पानी में चले गए और सभी डूब गए। घटना शाम करीब 6 बजे लोहरगांवा पंचायत की राघवा नदी में हुई।

[caption id="attachment_138632" align="alignnone" width="972"]नदी से निकाले बच्चों के शव नदी से निकाले बच्चों के शव[/caption]

4-4 लाख का मुहावजा

सभी बच्चों की उम्र 6 से 12 साल है। मृत बच्चों की पहचान दीक्षा कुमारी (12), सोनाक्षी कुमारी (9) और प्रिया (6) के रूप में हुई है। ये तीनों सगी बहनें थीं।

इसके अलावा मनोज साहनी की बेटी छोटी (8) और बेटे प्रिंस (11) और कामेश्वर साहनी की 12 साल की बेटी सोनाली की भी मौत हो गई। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी बच्चे शाम करीब 4 बजे घर से निकले थे। ये उनका रोज का रूटीन था- घास काटना, बकरियां चराना और फिर नदी किनारे खेलना। 

Motihari drowning incident: 3 सगीं बहने भी शामिल

मंगलवार को भी बच्चे नदी किनारे आए और नहाने लगे। इसी दौरान छोटी नाम की बच्ची अचानक गहरे पानी में उतर गई और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए बाकी 4 लड़कियां और उसका भाई प्रिंस भी पानी में कूद गया, लेकिन नदी के गहरे गड्ढे और तेज धारा की वजह से वे सभी डूब गए। नदी किनारे मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू हिया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। नदी की तेज धारा सभी को बहा ले गई।

संबंधित सामग्री

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

राज्य

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार और छुट्टी के दिनों में मेट्रो संचालन का समय बढ़ाया है, जिससे यात्रियों को देर शाम तक सेवाएं मिल सकेंगी।