मुरादाबाद में तीन मंजिला रेस्टोरेंट में भीषण आग, 5 सिलेंडर फटे; मालिक की मां की ...

moradabad-restaurant-fire-3-storey-building-cylinder-blast-casualties

मुरादाबाद में तीन मंजिला रेस्टोरेंट में भीषण आग, 5 सिलेंडर फटे; मालिक की मां की मौत, 10 से ज्यादा लोग झुलसे

मुरादाबाद में तीन मंजिला रेस्टोरेंट में भीषण आग 5 सिलेंडर फटे मालिक की मां की मौत 10 से ज्यादा लोग झुलसे

Moradabad restaurant fire: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में देर रात बड़ा हादसा हुआ। रामपुर रोड स्थित कटघर क्षेत्र में एक तीन मंजिला रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि एक-एक करके रेस्टोरेंट में रखे 5 गैस सिलेंडर धमाकों के साथ फट गए। हादसे में 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि रेस्टोरेंट मालिक की मां माया श्रीवास्तव (65) की मौत हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आतिशबाजी से गिरी चिंगारी 

पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट के ठीक बगल में शादी समारोह चल रहा था। रात करीब 10 बजे द्वारचार के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। तभी एक जलता हुआ पटाखा उड़कर रेस्टोरेंट की छत पर जा गिरा। छत पर रखे सामान ने तुरंत आग पकड़ ली और आग देखते ही देखते दूसरी और तीसरी मंजिल तक फैल गई। रेस्टोरेंट में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वहां धुआं भर गया और अफरा-तफरी मच गई। [caption id="attachment_113023" align="alignnone" width="603"] पटाखा उड़कर रेस्टोरेंट की छत पर जा गिरा।[/caption]

Moradabad restaurant fire: 16 लोगों को किया रेस्क्यू

आग लगने के समय रेस्टोरेंट में करीब 16 लोग फंस गए। धुआं इतना ज्यादा था कि सीढ़ियों से निकलना मुश्किल हो गया। हिम्मत करके लोगों ने खिड़कियां तोड़ीं, उसी रास्ते कुछ लोग बाहर निकले। एक व्यक्ति पहली मंजिल से जान बचाने के लिए कूद गया, जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिसवालों ने कंधे पर उठाकर किया रेस्क्यू

फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, वहीं पुलिस टीम ने सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। कई लोगों को पुलिसवालों ने कंधे पर उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल विभाग की 6 गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। [caption id="attachment_113024" align="alignnone" width="623"] 16 लोगों को किया रेस्क्यू[/caption]

पड़ोसी गैराज भी चपेट में

रेस्टोरेंट के किचन में रखे 5 LPG सिलेंडर धमाकों के साथ फट गए, जिससे आग और भयावह हो गई। सिलेंडर फटने की आवाज दूर तक सुनी गई और आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए। आग की चपेट में बगल में स्थित एक गैराज भी आ गया। गैराज में रखे वाहनों और सामान को नुकसान पहुंचा।

मालिक की फैमिली भी झुलसी

Moradabad restaurant fire: हादसे में रेस्टोरेंट मालिक के भाई की पत्नी और बच्चे भी झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ लोगों की हालत गंभीर है।

Indore fire: इंदौर में पार्किंग स्टेशन की पुलिया के नीचे लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू

इंदौर के संजय सेतु पर बने टू-व्हीलर पार्किंग स्टेशन के नीचे शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुल के नीचे बनी झोपड़ीनुमा संरचना और कचरे में आग भड़क उठी, जिसकी लपटें ऊपर तक दिखाई देने लगीं। देखते ही देखते आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए।
AAG
फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दोपहर 3:45 बजे प्राप्त हुई। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।