सड़कों पर नावें, खेतों में तबाही: देशभर में बाढ़, अलर्ट और बेचैनी

monsoon-2025-india-flood-alertheavy-rain-updatemumbai-red-alert

सड़कों पर नावें, खेतों में तबाही: देशभर में बाढ़, अलर्ट और बेचैनी

सड़कों पर नावें खेतों में तबाही देशभर में बाढ़ अलर्ट और बेचैनी

monsoon 2025 india flood alert : जब बारिश राहत नहीं, आफत बन जाए Himachal Cloudburst: Landslide in Mandi, Heavy Rainfall monsoon 2025 india rain

monsoon 2025 india flood alert: बारिश का नाम सुनते ही मन में कहीं ना कहीं सुकून की एक लहर दौड़ती है मिट्टी की सोंधी खुशबू, ठंडी हवा और हरियाली का सपना। लेकिन जब यही बारिश हफ्तों तक नहीं थमती, तो वो खुशबू सीलन बन जाती है, और सुकून डर में बदल जाता है।

इस वक्त भारत का बड़ा हिस्सा इसी डर से जूझ रहा है। कहीं नदियां उफान पर हैं, तो कहीं सड़कें दरिया बन चुकी हैं।

मुंबई में रेड अलर्ट: 40kmph की हवाएं, अगले 3 घंटे बेहद नाजुक

मौसम विभाग ने मुंबई में अगले तीन घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तेज हवाएं (40 किमी प्रति घंटे), भारी बारिश और जलभराव की आशंका ने शहर को एक बार फिर सावधान कर दिया है।

मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए ये कोई नई बात नहीं, लेकिन हर बार ये डर और गहराता है

"कहीं फिर से लोकल ट्रेनें न रुक जाएं, ऑफिस न बंद हो जाए, और स्कूलों में छुट्टी न करनी पड़े।"

उन्नाव में सड़कों पर नावें, 80 गांवों में तबाही

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगा नदी ने रौद्र रूप ले लिया है। 80 गांव पानी में डूब चुके हैं। कई जगह लोग नाव से आने-जाने को मजबूर हैं।
100 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं तंबुओं में रहना, बच्चों को संभालना, बीमारों की दवा ढूंढ़ना ये सब दैनिक जीवन का हिस्सा बन गया है।

rajasthan rain record landslide kullu ahmedabad electric death up flood 2025

 कहीं पहाड़ खिसक रहे हैं, कहीं सड़कें टूट रहीं

  • हिमाचल में अब तक 404 मौतें हो चुकी हैं। भूस्खलन, सड़कें धंसी हुई, और लोग पहाड़ों में फंसे हुए हैं।

  • पंजाब में 14,000 करोड़ का नुकसान हो चुका है। खेत डूब गए हैं, फसलें बर्बाद।

  • तेलंगाना में तेज बारिश ने सड़कें तोड़ीं, ट्रक गड्ढों में फंसे हुए हैं।

  • उत्तराखंड में हाईवे के 100 मीटर हिस्से बह गए।

  • बिहार में गंगा का जलस्तर फिर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है।

 मानसून की विदाई की दस्तक: राजस्थान से शुरू हुई वापसी

राजस्थान के श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर और बीकानेर जैसे इलाकों से मानसून ने समय से 3 दिन पहले विदा लेना शुरू कर दिया है।
पंजाब और गुजरात से भी दो-तीन दिन में मानसून लौटने लगेगा। पर मध्य प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक, और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में अभी कुछ हफ्ते बारिश बनी रहेगी।

[caption id="attachment_103225" align="alignnone" width="640"]Devastating Rain Impact Devastating Rain Impact[/caption]

 सवाल ये है कि क्या हम तैयार थे?

हम हर साल बाढ़ और भूस्खलन की खबरें पढ़ते हैं, लेकिन क्या हम कभी उन गांवों तक पहुंचे हैं जहां बच्चे अब स्कूल नहीं जा पाते? जहां बर्तन तैरते हैं, रोटियां गीली हो जाती हैं, और रातें डर के साए में बीतती हैं?

Gujarat heavy rainfall

बारिश कोई दुश्मन नहीं पर जब इंफ्रास्ट्रक्चर कमज़ोर, योजना अधूरी, और प्रशासन धीमा हो, तो ये हर बूँद भारी लगने लगती है।

Read More: हिमाचल प्रदेशः बिलासपुर में फटा बादल, मंडी में जमीन खिसकी Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत - बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।