Mohan Yadav on Machhli gang crackdown: मछली परिवार पर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव...

mohan-yadav-machhli-gang-strict-action

Mohan Yadav on Machhli gang crackdown: मछली परिवार पर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव सख्त रूख... चाहे जितना बड़ा हो नहीं छोड़ा जाएगा

mohan yadav on machhli gang crackdown मछली परिवार पर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव सख्त रूख चाहे जितना बड़ा हो नहीं छोड़ा जाएगा

राज्य स्तरीय नशा मुक्ति कार्यक्रम में सीएम की हुंकार

Mohan Yadav on Machhli gang crackdown: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय वृहद नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने 2023-24 के विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कार भी वितरित किए और नशे के खिलाफ समाज को एकजुट होने का आह्वान किया।

 ‘मछली परिवार’ पर बिना नाम लिए सीधा वार

ड्रग्स केस के कुख्यात आरोपी 'मछली परिवार' पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा, "कोई कितना भी प्रभावशाली हो, किसी से भी जुड़ा हो, छोड़ा नहीं जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ऐसे मास्टरमाइंड पर कठोर कार्रवाई करती रहेगी। यह बयान ड्रग नेटवर्क के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है।

 ऑपरेशन मछली और पुलिस की कार्रवाई की सराहना

सीएम मोहन यादव ने ‘ऑपरेशन मछली’ के तहत 100 करोड़ रुपए के ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए भोपाल पुलिस की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा, "भोपाल में पुलिस ने हर गली और चौराहे पर मुस्तैदी से कार्रवाई की, जिससे ड्रग माफिया का नेटवर्क टूट गया।"

 नशे की बदलती प्रवृत्तियों पर जताई चिंता

Mohan Yadav on Machhli gang crackdown: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नशे की बदलती आदतों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “आज के युवा नशे के लिए खतरनाक तरीके अपनाते हैं... कोई कागज जलाकर पीता है, कोई पंचर बनाने वाले सॉल्यूशन से नशा करता है। ये चिंता का विषय है और इसे रोकना जरूरी है।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और समाज को भी जागरूक करें।

 

संबंधित सामग्री

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

राज्य

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के आईटीआई में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को खेती से जुड़े रहने की सलाह दी।

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत: CM सुक्खू ने मंच से दिया बड़ा इशारा, सुंदर सिंह के मंत्री बनने की चर्चा तेज

राज्य

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत: CM सुक्खू ने मंच से दिया बड़ा इशारा, सुंदर सिंह के मंत्री बनने की चर्चा तेज

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए, सुंदर सिंह के मंत्री बनने की संभावना बढ़ी।

JPSC भर्ती विवाद: झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित

राज्य

JPSC भर्ती विवाद: झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित

झारखंड विधानसभा में JPSC भर्ती विवाद के कारण भारी हंगामा हुआ। छात्रों के आंदोलन और विपक्ष की नारेबाजी से सत्र की कार्यवाही बाधित हुई।

महंगी बिजली के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, लालटेन लेकर बिजली विभाग का घेराव

राज्य

महंगी बिजली के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, लालटेन लेकर बिजली विभाग का घेराव

धमतरी में यूथ कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, मांग की कि पुरानी बिजली माफी योजना बहाल की जाए।

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

राज्य

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने अपने चुनावी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की थी।