Mitchell T20 International Retirement: मिचेल स्टार्क ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट ...

mitchell-starc-retires-from-t20-international-cricket-reason

Mitchell T20 International Retirement: मिचेल स्टार्क ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, जानिए अनोखी वजह!

mitchell t20 international retirement मिचेल स्टार्क ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया जानिए अनोखी वजह

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया, सुखजीत बने प्लेयर ऑफ द मैच…

स्टार्क का शानदार रहा t-20 करियर...

स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 65 t-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें उन्होंने 79 विकेट हासिल किए। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए t-20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रहा, जब उन्होंने 4 विकेट चटकाए। वह 2021 में यूएई में आयोजित t-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा थे। उस खिताबी जीत को याद करते हुए स्टार्क ने कहा - “मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए हर टी-20 मैच का लुत्फ उठाया। 2021 वर्ल्ड कप मेरे लिए बेहद खास था, न सिर्फ जीत की वजह से, बल्कि उस शानदार टीम और माहौल की वजह से।”

टेस्ट और वनडे पर पूरा ध्यान...

स्टार्क ने स्पष्ट किया कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में उनका शेड्यूल बेहद व्यस्त रहेगा। 2026 और 2027 में ऑस्ट्रेलिया के सामने कई बड़े मुकाबले होंगे – 1. बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज। 2. साउथ अफ्रीका का दौरा। 3. न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज। 4. जनवरी 2027 में भारत में 5 टेस्ट मैच। 5. इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में 150वीं सालगिरह का स्पेशल टेस्ट।

इंग्लैंड में एशेज सीरीज...

इसके अलावा, अक्टूबर-नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा। स्टार्क ने कहा – “भारत का टेस्ट दौरा, एशेज और 2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरे करियर के अहम लक्ष्य हैं। टी-20 से संन्यास लेने का फैसला मुझे फिट और तरोताजा बनाए रखने में मदद करेगा। साथ ही, यह नए गेंदबाजों को अगले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी का मौका भी देगा।”

चयन समिति ने की स्टार्क की तारीफ...

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के चयन समिति अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने स्टार्क की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा – “मिचेल को अपने t-20 करियर पर गर्व होना चाहिए। वह 2021 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे। उनकी विकेट लेने की क्षमता ने कई बार मैच का रुख पलटा। हम सही समय पर उनके टी-20 करियर को सम्मान देंगे। यह अच्छी बात है कि वह टेस्ट और वनडे में लंबा करियर जारी रखना चाहते हैं।”

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम घोषित की...

स्टार्क के संन्यास की घोषणा के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 t-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी। इस सीरीज में ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन नहीं होंगे, क्योंकि वे शेफील्ड शील्ड में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे। तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी इस दौरे से बाहर रहेंगे। हालांकि, मैट शॉर्ट और मिशेल ओवेन की वापसी हुई है। शॉर्ट हाल ही में चोट की वजह से वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल पाए थे, जबकि ओवेन पिछले महीने डार्विन में कन्कशन का शिकार हो गए थे। इसके अलावा, अनुभवी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को भी टीम में शामिल किया गया है।

स्टार्क की विदाई और भविष्य की राह...

स्टार्क का टी-20 से जाना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बड़ा बदलाव है। हालांकि, उनकी टेस्ट और वनडे में मौजूदगी आने वाले सालों में टीम के लिए मजबूती का काम करेगी। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि उनका अनुभव और फिटनेस ऑस्ट्रेलिया को एशेज और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में फायदा पहुंचाएगी।

संबंधित सामग्री

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

राज्य

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

NHAI की दो मुख्य सड़क परियोजनाएं, स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास, लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिससे कुंभ-2027 दौरान ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।

 तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

मनोरंजन

तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

73 वर्षीय तमिल निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में 75 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

देश-विदेश

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

वेनेजुएला में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 920 हो गई। राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

राज्य

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

मध्य प्रदेश के मुरैना में पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पत्नी के डांस वीडियो को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण हुई।

पश्चिमी बंगाल में लागू होगा UCC, CM शुभेंदु बोले - धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून

देश-विदेश

पश्चिमी बंगाल में लागू होगा UCC, CM शुभेंदु बोले - धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून

पश्चिमी बंगाल में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह घोषणा ऋषि बंकिम चंद्र की जयंती पर की।