मसूरी में मौसम का मिजाज बदला,ठंडी हवाओं और फुहारों ने बढ़ाई रौनक

masuri-weather-update

मसूरी में मौसम का मिजाज बदला,ठंडी हवाओं और फुहारों ने बढ़ाई रौनक

मसूरी में मौसम का मिजाज बदलाठंडी हवाओं और फुहारों ने बढ़ाई रौनक

Masuri weather: पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की बारिश ने पूरे शहर के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज कराई। ठंडी हवाओं और फुहारों के बीच मसूरी का मौसम सुहावना हो गया है, जिससे यहां पहुंचे पर्यटकों की खुशी दोगुनी हो गई है।

[caption id="attachment_143916" align="alignnone" width="1188"]उत्तराखंड का मौसम उत्तराखंड का मौसम[/caption]

पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई

गुड फ्राइडे और वीकेंड की छुट्टियों के चलते मसूरी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। होटल, गेस्ट हाउस और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर मॉल रोड और कैम्पटी फॉल्स जैसे स्थानों पर पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई है।

Masuri weather: ठंडी वादियों में सर्दी का आनंद ले रहे हों

सुबह से छाए बादलों और हल्की बारिश ने मसूरी को और भी खूबसूरत बना दिया है। निचले इलाकों में जहां गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, वहीं मसूरी में ठंडक का एहसास हो रहा है। पर्यटकों का कहना है कि यहां का मौसम ऐसा महसूस करा रहा है मानो वे किसी ठंडी वादियों में सर्दी का आनंद ले रहे हों।

Masuri weather: स्थानीय बाजारों में रौनक लौट आई

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आए पर्यटकों ने बताया कि मसूरी का यही बदलता मौसम उन्हें बार-बार यहां खींच लाता है। “नीचे गर्मी शुरू हो गई है, लेकिन यहां आकर सर्दी जैसा एहसास हो रहा है। यही मसूरी की खासियत है, पर्यटकों की भारी आमद से स्थानीय व्यापारियों और होटल व्यवसायियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। रेस्टोरेंट, कैफे और स्थानीय बाजारों में रौनक लौट आई है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। प्रशासन ने पर्यटकों को मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हर मौसम में अपनी अलग पहचान रखने वाली मसूरी एक बार फिर अपने सुहावने मौसम के कारण पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। ठंडी हवाएं, बादलों की ओट और हल्की बारिश का संगम यहां आने वाले हर सैलानी के लिए यादगार अनुभव बन रहा है।

रिपोर्टर सुनील सोनकर

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।