आज नहीं हुई भस्म आरती, 11 फीट के सेहरे में दूल्हा बने बाबा महाकाल

mahakal-sehra-shringar-in-ujjain-daytime-bhasma-aarti-today

आज नहीं हुई भस्म आरती, 11 फीट के सेहरे में दूल्हा बने बाबा महाकाल

आज नहीं हुई भस्म आरती 11 फीट के सेहरे में दूल्हा बने बाबा महाकाल

mahakal sehra shringar: महाशिवरात्रि के अगले दिन सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आज तड़के होने वाली भस्म आरती नहीं हुई, बल्कि भगवान बाबा महाकाल को साल में एक बार धारण किया जाने वाला सवा मन वजनी और करीब 11 फीट ऊंचा पुष्प सेहरा पहनाया गया। सेहरे में सजे बाबा महाकाल दूल्हे के स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते नजर आए, जिसे देखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

[caption id="attachment_134524" align="alignnone" width="1021"]mahakal sehra shringar आज नहीं हुई भस्म आरती, दूल्हा बने महाकाल Baba mahakal sehra shringar[/caption]

mahakal sehra shringar: चार प्रहर की पूजा के बाद सजा सेहरा

महाशिवरात्रि की रात 11 बजे से सोमवार सुबह तक चार प्रहर की महाअभिषेक पूजा संपन्न हुई। इसके बाद भगवान महाकाल को नवीन वस्त्र धारण कराए गए और सप्तधान्य से मुखमंडल का शृंगार किया गया। शृंगार में 31 किलो चावल के साथ 11-11 किलो मूंग, तिल, मसूर, जौ, गेहूं, साल और उड़द अर्पित किए गए। यह दृश्य भक्तों के लिए खास रहा, कई लोग देर तक निहारते रहे।

mahakal sehra shringar: फूलों से सजा 11 फीट का सेहरा

सुबह 6 बजे सेहरा आरती हुई। बाबा को अलग-अलग किस्म के फूलों की लड़ियां, आक के फूल और मोटी मालाएं अर्पित की गईं। स्वर्ण-रजत आभूषण, छत्र, चंद्र मुकुट और त्रिपुंड से भगवान महाकाल का शृंगार और भी दिव्य नजर आया। मंदिर समिति की ओर से चांदी का सिक्का और चांदी का बिल्वपत्र भी अर्पित किया गया। आज देर रात, करीब 44 घंटे बाद मंदिर के पट बंद किए जाएंगे।

Also Read-महाकाल के दरबार में आस्था का सैलाब: तड़के ही 1 लाख दर्शन, 44 घंटे खुलेंगे पट

सेहरे के प्रसाद की अनोखी परंपरा

महाकाल मंदिर के पंडित महेश पुजारी ने बताया कि सेहरा उतारने के बाद उसके प्रसाद को लेने के लिए भक्तों में खास उत्सुकता रहती है। इसे आम बोलचाल में ‘सेहरा लूटने’ की परंपरा कहा जाता है। मान्यता है कि सेहरे के धान को घर में रखने से मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं फूलों को लोग तिजोरी में रखते हैं, जबकि फल प्रसादी के रूप में ले जाए जाते हैं।

Also Read-Mahashivratri Ujjain Temple: महाशिवरात्रि में भक्तों का उमड़ा सैलाब, बाबा श्री महाकाल बने दूल्हा!

आज दोपहर होगी विशेष भस्म आरती

आमतौर पर बाबा महाकाल की भस्म आरती सुबह 4 बजे होती है, लेकिन साल में एक बार सेहरा उतारे जाने के बाद दोपहर 12 बजे भस्म आरती होती है। इस बार दोपहर की भस्म आरती में सामान्य श्रद्धालुओं को भी दर्शन का अवसर मिलेगा। भक्त कार्तिकेय मंडपम से निरंतर चलते हुए दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन का दावा है कि 40 से 45 मिनट में दर्शन कराए जाएंगे। भस्म आरती के बाद दोपहर 2:30 से 3 बजे तक भोग आरती होगी। शाम 5 से 5:45 बजे संध्या पूजन, 6:30 से 7:15 बजे संध्या आरती और रात 10:30 बजे शयन आरती के बाद 11 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

 

संबंधित सामग्री

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

मनोरंजन

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही कंट्रोवर्सी को समाप्त कर दिया और 'सतलुज' फिल्म पर अपना विरोध वापस ले लिया है।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

राज्य

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

नोएडा के ममूरा क्षेत्र में 5 मंजिला मकान में आग लगने से 2 की मौत हो गई, कई झुलसे। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

राज्य

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं के कौशल विकास और उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला।

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

राज्य

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में रोड शो किया और 'सेवा, सुशासन, समर्पण एवं जन-जन की सरकार' कार्यक्रम में भाग लिया।