झूमते-गाते आया काल, मधेपुरा में नदी में गिरी कार, 3 दोस्तों की मौत

madhepura-car-accident-river-three-friends-dead

झूमते-गाते आया काल, मधेपुरा में नदी में गिरी कार, 3 दोस्तों की मौत

झूमते-गाते आया काल मधेपुरा में नदी में गिरी कार 3 दोस्तों की मौत

Madhepura car accident: बिहार के मधेपुरा में सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 1 लापता है। एक्सीडेंट शुक्रवार देर रात हुआ, जब एक कार बिजली के खंभे को तोड़ते हुए 20 फीट ऊंचे अरार घाट पुल से नीचे नदी में जा गिरी।

मधेपुरा में नदी में गिरी कार

सोशल मीडिया पर लाइव 

चारों दोस्त ग्वालपाड़ा से मेला देखकर लौट रहे थे। हादसे से 1 घंटे पहले वो सोशल मीडिया पर लाइव थे। करीब 3 मिनट के वीडियो में सभी दोस्त कार में भोजपुरी गाना बजाकर झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई बार कार की स्पीड मीटर पर फोकस किया गया, जिसमें गाड़ी की स्पीड 140 km नजर आ रही है। चारों गाड़ी के अंदर मस्ती करते नजर आ रहे थे।

मृतकों की पहचान 

घनश्याम कुमार (28)

अंकित कुमार (26) 

बसंत कुमार (23) 

चौथे शख्स की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

[caption id="attachment_143741" align="alignnone" width="1139"]मृतक मृतक[/caption]

झूमते गाते आई मौत

गाड़ी में फुल साउंड में खेसारी लाल का गाना बज रहा है। जिस पर चारों दोस्त झूम रहे थे। बीच-बीच में चारों दोस्त हुटिंग भी कर रहे थे। गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी। वीडियो में एक युवक ने बोला- 50 रुपए में 5 ग्लास… गर्मी खल्लास। वहीं दूसरे ने कहा, बिहार के रंगबाज… जिले के रंगबाज….इस वीडियो के 1 घंटे बाद ही हादसा हुआ और गाड़ी पुल से नीचे नदी में गिर गई।

नदी में गिरी कार

हादसे वाली जगह के पास ही एक पान की दुकान है। पान दुकानदार ने बताया, 'कल रात मैं दुकान के अंदर सो रहा था। अचानक से जोरदार टक्कर और कछ गिरने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो 2 पोल और एक दुकान टूटी हुई थी। मोबाइल की लाइट जलाकर देखा तो नीचे कार गिरी थी। गाड़ी का सिर्फ पिछला हिस्सा ही नजर आ रहा था, बाकी का पार्ट पानी के अंदर था। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को फोन किया।

Madhepura car accident: 1 लापता

नदी में गिरने से कार पूरी तरह से डैमेज हो गई। चारों ग्लास टूट गए थे। कार का एयर बैग खुला हुआ था।2 लोगों का शव कार के अंदर ही थे। जबकि तीसरे का सुबह कार के पास से मिला। वहीं चौथा शख्स लापता है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।