लंदन जाने के लिए की चार्टर्ड-फ्लाइट की मांग, इस खबर पर कोहली का मजेदार रिएक्शन!

kohli-react-on-fake-news-reaction-viral

लंदन जाने के लिए की चार्टर्ड-फ्लाइट की मांग, इस खबर पर कोहली का मजेदार रिएक्शन!

लंदन जाने के लिए की चार्टर्ड-फ्लाइट की मांग इस खबर पर कोहली का मजेदार रिएक्शन

Kohli React On Fake News: IPL 2026 शुरु होने के पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइजी से IPL 2026 के दौरान लंदन जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की डिमांड की है। इस खबर को किंग कोहली ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर कर मजेदार रिएक्शन देते हुए इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।

किंग कोहली को लेकर अफवाह

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि, विराट कोहली ने RCB मैनजमेंट के सामने एक शर्त रखी है कि, 'अगर दो मैचों के बीच 3 दिन से ज्यादा का गैप होता है, तो कोहली चार्टर्ड फ्लाइट से लंदन अपने परिवार के पास जाएंगे और मैच से पहले वापस लौट आएंगे।'

विराट का फेक खबर पर रिएक्शन वायरल

किंग कोहली ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के ऑफिशियल पेज पर एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट अपनी स्टोरी में शेयर किया और उसके साथ हंसने रोने वाला लॉफिंग इमोजी लगाया। इससे साफ पता चलता है कि, ये खबरे महज अफवाह थी, जिसे फनी अंदाज में कोहली ने सिरे से खारिज कर दिया है।

IPL 2026 के लिए तैयार किंग कोहली

IPL 2026 के लिए Virat Kohli पूरी तरह तैयार हैं। आगामी सीजन में बड़े रन बनाने के इरादे से उन्होंने टीम के पहले ट्रेनिंग सेशन में संबोधित किया और उन्हें आने वाले हफ्तों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया।

कोहली ने अपने साथियों से कहा कि- 'टीम ने पिछले कुछ सीजनों में कड़ी मेहनत की है, जिससे उन्हें पिछले साल सफलता मिली। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इस बार चुनौती और कठिन होगी क्योंकि बाकी टीमें भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'टीम किसी भी सेशन को हल्के में नहीं लेगी। हर मिनट का सही उपयोग करना जरूरी है। कोहली ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे इन ढाई महीनों में अपना 100 नहीं बल्कि 120 प्रतिशत देने के लिए तैयार रहें, ताकि टीम एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन कर सके।'

28 मार्च से शुरु होगा IPL 2026

 IPL 2026 शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहला ओपनिंग मैच चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। खास बात यह है कि यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

बता दें कि, 29 मार्च को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच होगा। यह मैच मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा।

 RCB vs SRH
पहले 26 मार्च से शुरु होने वाला था IPL

पहले IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली थी, लेकिन 5 राज्यों में चुनाव होने की वजह से IPL के ओपनिंग मैच की डेट आगे कर 28 मार्च कर दी गई।

4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम जहां चुनाव

4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने वले है। उनमें तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है।

16 दिन में होंगे 4 डबल हेडर

IPL 2026 के पहले फेज 20 मैच खेले जाएंगे। 20 में 4 मैच में डबल हेडर होंगे। 30 मार्च को तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। पहली बार CSK की ओर से संजू सैमसन खेलते नजर आएंगे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।