Khesari Lal Song On Premanandji: प्रेमानंद महाराज जी के दिवाने हुए खेसारी लाल, वीडियो हुआ वायरल...

khesari-lal-premanand-maharaj-viral-video

Khesari Lal Song On Premanandji: प्रेमानंद महाराज जी के दिवाने हुए खेसारी लाल, वीडियो हुआ वायरल...

khesari lal song on premanandji प्रेमानंद महाराज जी के दिवाने हुए खेसारी लाल वीडियो हुआ वायरल

Khesari Lal Song On Premanandji: भोजपुरी के सुपर सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव अक्सर अपने जबरदस्त एक्शन और रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनका नया गाना जो कि प्रेमानंद महाराज जी के ऊपर आधारित भक्ति से ओत प्रोत गीत रिलीज हो चुका है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस गाने की जमकर तारीफ कर रहें हैं। Read More: Lauren Gottlieb Wedding Photo: ‘ABCD’ फेम लॉरेन गॉटलिब ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रैंड से की शादी, तस्वीरें वायरल…

गाने का वीडियो हो रहा वायरल...

नाम है – 'तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद'। यह गाना 'Khesari Devotional' यूट्यूब चैनल पर 19 जून को रिलीज किया गया है। वीडियो में अब 1 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके हैं। फैंस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में भक्ति और तारीफों की बौछार कर रहे हैं।

गाने की खास बातें – भक्ति, भाव और भावुकता का संगम..

गायक: खेसारी लाल यादव गीतकार: मनोज मतलबी थीम: श्रीराधा वल्लभ संप्रदाय के संत प्रेमानंद जी महाराज की भक्ति और उनके जीवन से प्रेरित गाने में खेसारी लाल यादव कृष्ण भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। पूरे वीडियो में वह पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई देते हैं, जो भक्तिपूर्ण वातावरण को और भी प्रभावशाली बनाता है।

प्रेमानंद जी के प्रेम में 'पागल' हुए खेसारी...

प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन के प्रसिद्ध संत हैं, जो श्रीराधा वल्लभ संप्रदाय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में घर छोड़कर सन्यास ले लिया था। वे अपने कृष्ण प्रेम और राधा भक्ति के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक, कई नामचीन हस्तियां उनके दर्शन के लिए वृंदावन आ चुकी हैं, जिनमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, रवि किशन, पारस छाबड़ा और बी प्राक जैसे नाम शामिल हैं।

फैंस हुए भावुक, सोशल मीडिया पर छाया गाना...

गाने ने न सिर्फ खेसारी के फैंस को बल्कि भक्तों को भी गहराई से छू लिया है। एक यूजर ने लिखा कि - “ये सिर्फ गाना नहीं, आत्मा का स्पर्श है।” एक यूजर ने लिखा कि - 'जिंदगी में आज पहली बार खेसारी यादव का कोई गाना सुना है , बस केवल प्रेमानंद महाराज जी की वजह से बहुत अच्छा है। ' एक यूजर ने लिखा कि -' सारी लाल अपने पूरे life इतना सच्चे ओर सत्य भावना से कोई भी गाना नहीं गाय था आज पहली बार खेसारी लाल के गाना पे SMS किया है मैने, जय श्री राधे' एक ने कहा- “अब खेसारी सिर्फ स्टार नहीं, भक्ति के सच्चे वाहक बन चुके हैं।” किसी ने लिखा, "राधे राधे! मन को छू गया ये गाना," तो किसी ने कहा, "खेसारी भैया हर बार कुछ नया लाते हैं, अद्भुत!"

भक्ति गीतों में खेसारी की नई पहचान...

खेसारी लाल यादव ने पहले भी कई भोजपुरी भक्ति गीत गाए हैं, लेकिन यह गाना खास इसलिए है क्योंकि यह एक जीवित संत पर आधारित है और उसमें भावनात्मक गहराई साफ झलकती है। यह उनके फैंस को एक नया और आध्यात्मिक रूप दिखाता है।

भोजपुरी इंडस्ट्री पहचान की मोहताज…

भोजपुरी इंडस्ट्री आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। यहां के गाने और फिल्में दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। भोजपुरी के सितारे अपनी अदाकारी और गायकी के लिए जाने जाते हैं, भोजपुरी गाने के बजते ही लोगों के हाथ- पैर हिलने लगते है लोग खुद को डॉस करने से नहीं रोक पाते। आपको बता दें कि यहां के गानों से लेकर फिल्में भी काफी ज्यादा फेमस है। भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी सारे सितारे हैं जो कि अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी गायकी के लिए भी काफी फेमस है, जिनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता हैं।  

संबंधित सामग्री

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हरियाणा CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

राज्य

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हरियाणा CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नए निर्देश दिए हैं।

खन्ना में मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

राज्य

खन्ना में मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

पंजाब के खन्ना में मनरेगा कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों की मांगों में नियमितीकरण और वेतन भुगतान शामिल हैं।

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- &quotइतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आए&quot

राज्य

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- "इतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आए"

पंजाब के CM भगवंत मान ने कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसा, कहा आपसी लड़ाई खत्म करवानी पड़ेगी और चुनाव में कम सीटें मिलनी चाहिए।

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

खेल

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने की संभावना है। हार्दिक पंड्या और कोचिंग स्टाफ में बदलाव की भी चर्चा है।

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

मनोरंजन

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही कंट्रोवर्सी को समाप्त कर दिया और 'सतलुज' फिल्म पर अपना विरोध वापस ले लिया है।