Khagaria Woman Suicide Note: 4 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब किया सुसाइड!

khagaria-woman-suicide-note-dowry-demond-by-husband-family

Khagaria Woman Suicide Note: 4 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब किया सुसाइड!

khagaria woman suicide note 4 महीने पहले की थी लव मैरिज अब किया सुसाइड

Khagaria Woman Suicide Note: खगड़िया जिले में 16 अप्रैल गुरुवार दोपहर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआही स्थित बुढ़ी गंडक पुल पर एक नवविवाहिता ने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती कुछ देर पुल पर टहलती रही और फिर जब देखा, वहां लोगों का आना-जाना कम हो गया तो उसने अपना सुसाइड नोट, फोटो और चप्पल छोड़कर नदी में कूद गई। इसके बाद वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह गंडक नदी में लापता हो चुकी थी।

सुसाइड नोट और पहचान

पुल पर मिले सुसाइड नोट, फोटो और चप्पल को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। नोट में दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। मृतका की पहचान हीरामणि के रूप में हुई। वह बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव की रहने वाली थी।

  

4 महीने पहले हुई लव मैरिज

हीरामणि ने मात्र 4 महीने पहले पनसलवा गांव निवासी विकास कुमार से लव मैरिज की थी। शादी के बाद ससुराल में दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया था। परिजनों का आरोप है कि पति विकास और ससुराल पक्ष लगातार बाइक व नकद दहेज की मांग कर रहे थे।

सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

सुसाइड नोट में हीरामणि ने लिखा कि- 'सबसे पहले इसकी जानकारी उसके पति विकास और परिवार को दी जाए, ताकि वे लोग खुश हो जाएं। उसने पति पर शादी के बाद घर से निकालने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। नोट में उसने आखिरी इच्छा जताई कि उसे पति के हाथों ही मुखाग्नि दी जाए।'

मां का आरोप

हीरामणि की मां संजू देवी ने बताया कि- 'शादी के एक महीने बाद से ही बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट, गाली-गलौज और घर से निकालने की धमकियां दी जाती थीं। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर हीरामणि ने यह कदम उठाया।'

पुलिस और SDRF की कार्रवाई

नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई अजय कुमार राय ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि- 'मामले की गहन जांच की जा रही है। SDRF की टीम नदी में युवती की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

Also read- Sasaram Youth Current Death: शादी का पंडाल खोलते समय करंट से हुई युवक की मौत!

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।