Katrina Kaif Photo leak: कैटरीना कैफ की प्राइवेट तस्वीरें लीक, सोनाक्षी ने लगाई क्लास!

katrina-kaif-photo-leak-sonakshi-sinha-reaction

Katrina Kaif Photo leak: कैटरीना कैफ की प्राइवेट तस्वीरें लीक, सोनाक्षी ने लगाई क्लास!

katrina kaif photo leak कैटरीना कैफ की प्राइवेट तस्वीरें लीक सोनाक्षी ने लगाई क्लास

Tiku Talsania Video Viral: सड़कों पर टीकू तलसानिया का बाइक स्टंट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

सोनाक्षी सिन्हा ने लगाई मीडिया पोर्टल की क्लास...

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इस हरकत पर कड़ा विरोध जताया और मीडिया को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा — “तुम्हारे साथ क्या गलत है? एक महिला की बिना अनुमति उसके ही घर में तस्वीरें लेना और शेयर करना — ये किसी अपराध से कम नहीं। शर्म करो!” सोनाक्षी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। फैंस भी उनकी बात का समर्थन करते हुए मीडिया की गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं।

कैटरीना और विक्की रख रहे हैं प्राइवेसी पर ध्यान...

फिलहाल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। दोनों इस वक्त अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी में हैं और परिवार के साथ शांतिपूर्ण समय बिता रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर जोड़े की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील कर रहे हैं और कुछ ने तो पुलिस एक्शन की भी मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

सितंबर में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा....

इस साल सितंबर में कैटरीना कैफ ने एक खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। तस्वीर में विक्की कैटरीना के बेबी बंप को प्यार से थामे नजर आ रहे थे। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कैटरीना ने बेबी बंप प्लांट करते हुए अपने इस्टाग्राम के ऑफिशियल पेज पर पति विक्की के साथ तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि- “हम अपने जीवन के सबसे अच्छे अध्याय की शुरुआत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ करने जा रहे हैं। ?? ॐ”

कैटरीना ने 2021 में की थी शादी..

कटरीना कैफ की शादी विक्की कौशल से 9 दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में ग्रैंड वेडिंग की थी। शादी के बाद कपल ने अपनी वेडिंग सेरेमनी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कीं। बता दें कि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की प्रेम कहानी करण जौहर के चैट शो “कॉफी विद करण” से शुरू हुई, जहां 2018 में कैटरीना ने विक्की के साथ काम करने की इच्छा जताई थी, और जब विक्की शो में आए, तो करण जौहर ने उन्हें कैटरीना की बात बताई, जिस पर विक्की ने खुशी जताई और बेहोश होने का नाटक किया। धीरे – धीरे उनकी मुलकाते होने लगी और दोनों को प्यार हो गया, और कई सालो तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

विक्की ने बताई लवस्टोरी..

एक इंटरव्यू में विक्की ने बताया था कि बताया कि रिलेशनशिप की शुरुआत में उन्हें यकीन ही नहीं होता था कि कटरीना उन्हें अटेंशन दे रही हैं। उन्हें इस बात पर ताज्जुब होता था। लेकिन समय के साथ कटरीना को जानने के बाद उन्हें कटरीना से प्यार हो गया। इसके अलावा विक्की ने बताया कि वो और कटरीना शुरुआत से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थे। दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते थे, इसलिए कपल ने शादी कर ली।

संबंधित सामग्री

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

राज्य

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

हरदा में कांग्रेस ने बढ़े हुए टैक्स, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था के खिलाफ नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। पुलिस के साथ हल्की झूमाझटकी भी हुई।

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

राज्य

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को सराहा, साथ ही पेंशन में वृद्धि की घोषणा की।

 ट्रैक्टर चलाने हुए हुआ हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत!

जुर्म गाथा

ट्रैक्टर चलाने हुए हुआ हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत!

चित्रकूट में एक नाबालिग के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दुखद मौत हो गई। घटना ने नाबालिगों के वाहन संचालन पर गंभीर सवाल उठाए।

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि मामले में लिखित खेद के बाद केस बंद

राज्य

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि मामले में लिखित खेद के बाद केस बंद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहत मिली, केस बंद कर दिया गया।

लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग, लाइब्रेरी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों की जांच शुरू

राज्य

लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग, लाइब्रेरी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों की जांच शुरू

लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड के बाद LDA ने कोचिंग, लाइब्रेरी, और अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांच शुरू की है। 15 लोगों की मृत्यु हुई।