Katrina Kaif Dance Video: दोस्त के हल्दी फंक्शन में जमकर थिरकी कैटरीन..

katrina-kaif-dance-video-haldi-function

Katrina Kaif Dance Video: दोस्त के हल्दी फंक्शन में जमकर थिरकी कैटरीन..

katrina kaif dance video दोस्त के हल्दी फंक्शन में जमकर थिरकी कैटरीन

Katrina kaif Viral Video: दोस्त की शादी में जमकर थिरकी कैफ कैफ का एक वीडियों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। जिसमें 'दिल्ली 6' के मोस्ट पॉपुलर गाने 'ससुराल गेंदा फूल' में जमकर डांस करती नजर आ रहीं है। यह वीडियों उनके दोस्त के हल्दी फंक्शन का हैं, जिसमें कैट जमकर एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। उनके एक्सप्रेशन और स्टाइल ने ये साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक शानदार डांसर भी हैं। कैटरीना का ये वीडियो यह भी दर्शाता है कि वह अपनी निजी जिंदगी में भी बहुत मस्ती और खुशियां मनाती हैं। शादी-समारोहों में उनके साथ होने का जो मजा होता है, वो किसी और के साथ नहीं। ये वीडियो उनके फैंस के बीच एक नई लाइफलाइन बन गया है और लोगों ने इसे खूब सराहा है।

Katrina kaif Viral Video: भारतीय संस्कृति में ढली कैफ..

विक्की कौशल से शादी करने के बाद कैटरीना कैफ पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में घुल-मिल गई हैं। वह रीति रिवाज को मानने लगी हैं। वह दिवाली और करवा चौथ जैसे पारंपरिक त्योहारों को पूरे उत्साह से मनाती हैं। कैफ को गंगा में स्नान करते देखा जाता है तो कभी उन्हें मंदिर में पूजा करते देखा जाता है। और 'परफेक्ट बहू' की छवि के लिए जानी जाती हैं।

कैटरीना का लुक...

कैटरीना ने ट्रेडिशनल ग्रे कलर के फ्लोरल लहंगा पहन रखा हैं। इस वीडियो में कैटरीना का लुक बहुत खूबसूरत लग रहा हैं। लहंगे में कैटरीना कैफ एक दम लाइट मेकअप खुले बाल और लाइट इयरिंग पहने नजर आ रही हैं। इस लुक से कैटरीना करोंड़ो लोगों के दिलों में छुरिया चला रही हैं। उनका ये देशी अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा है।

फैन्स ने की जमकर तारीफ..

कैटरीना कैफ के डांस को देख फैंस ने कमेंट्स कर जमकर तारीफ कर रहें हैं। कैटरीना का यह वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है। कैट आपने तो धूम मचा दी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहू हो तो ऐसी। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-मानना पड़ेगा जब से शादी हुई है तब से कैटरीना एक दम देसी हो गई है। कैट का डांस वीडियो सोशल मीडिया धमाल माचा रहा है। लोग जमकर शेयर कर रहें हैं।

कैटरीना ने 2021 में की थी शादी..

कटरीना कैफ की शादी विक्की कौशल से 9 दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में ग्रैंड वेडिंग की थी। शादी के बाद कपल ने अपनी वेडिंग सेरेमनी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कीं।

विक्की ने बताई अनोखी बात..

एक इंटरव्यू में विक्की ने बताया था कि बताया कि रिलेशनशिप की शुरुआत में उन्हें यकीन ही नहीं होता था कि कटरीना उन्हें अटेंशन दे रही हैं। उन्हें इस बात पर ताज्जुब होता था। लेकिन समय के साथ कटरीना को जानने के बाद उन्हें कटरीना से प्यार हो गया। इसके अलावा विक्की ने बताया कि वो और कटरीना शुरुआत से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थे। दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते थे, इसलिए कपल ने शादी कर ली।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।