कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि: CM नीतीश के इशारे पर दौड़े-दौड़े श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री

karpoori-thakur-38th-death-anniversary-ministers-rush-nitish-kumar-signal-patna

कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि: CM नीतीश के इशारे पर दौड़े-दौड़े श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री

कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि cm नीतीश के इशारे पर दौड़े-दौड़े श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री

Karpoori Thakur CM Nitish: भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर पटना में कर्पूरी संग्रहालय में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा, मंत्री रामकृपाल यादव समेत कई नेता मौजूद थे। सभी नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। 

[caption id="attachment_134805" align="alignnone" width="1058"]कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि[/caption]

CM का इशारा

इसी बीच CM नीतीश की नजर मंत्री अशोक चौधरी पर पड़ी। वो आयोजन में लेट पहुंचे थे और पीछे बैठ गए। कार्यक्रम के दौरान ही CM नीतीश कुमार पीछे मुड़े और अशोक चौधरी को देखा तो इशारों में श्रद्धांजलि देने को कहा।

मुख्यमंत्री के कहते ही अशोक चौधरी सीट से उठे और कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति की ओर तेजी से दौड़ पड़े। वो इतनी जल्दी में थे कि मूर्ति के पास जूता उतारने के दौरान वे अपना संतुलन खो दिया, और वो गिरते-गिरते बचे। श्रद्धांजलि देने के बाद चौधरी वापस अपनी सीट पर आकर बैठ गए।

Karpoori Thakur CM Nitish: ‘कर्पूरी समाज के लिए आदर्श’

इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि, कर्पूरी ठाकुर बिहार की राजनीति और समाज के लिए एक महान आदर्श रहे हैं। उन्होंने अभाव में रहकर भी जनता के बीच अपनी पहचान बनाई और कभी अभाव को भ्रष्टाचार में बदलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आज समाज को उनके विचारों से सीख लेने की जरूरत है और केवल अनुयायी बनने से नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने से बदलाव संभव है।

कर्पूरी जी का सपना अधूरा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस कार्यक्रम में नजर आए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर का सपना अब तक पूरा नहीं हुआ है। बिहार में गरीबी, पलायन और बेरोजगारी की गंभीर समस्या है, लेकिन राज्य सरकार को इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 20 सालों से सत्ता में रहे लोग ही कर्पूरी ठाकुर के विचारों का विरोध करते रहे हैं। आज वे कर्पूरी जी के सपनों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन, उनका सपना बिहार का बेटा पूरा करेगा। RJD का हर कार्यकर्ता सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ता रहेगा।

संबंधित सामग्री

Rihanna 2nd tour in India: सिंगर रिहाना का भारत में दूसरा दौरा, पैपाराजी को दिया फ्लाइंग किस

मनोरंजन

Rihanna 2nd tour in India: सिंगर रिहाना का भारत में दूसरा दौरा, पैपाराजी को दिया फ्लाइंग किस

Rihanna lands in Mumbai on her private jet, welcomed warmly by fans and paparazzi. She is in India to attend a beauty brand event.

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज

देश-विदेश

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज

साउथ दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या में नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।

Sachin Tendulkar 53th Birthday: सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन आज, जानिए उनके रिकॉर्ड्स...

खेल

Sachin Tendulkar 53th Birthday: सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन आज, जानिए उनके रिकॉर्ड्स...

Indian cricket icon Sachin Tendulkar celebrates his 53rd birthday, remembered for his record-breaking international career and earning the Bharat Ratna.

उज्जैन में पुलिस ने पति-पत्नी को फंदे से उतारकर बचाई जान, व्हाट्सएप स्टेटस से मिली सूचना

मध्य प्रदेश

उज्जैन में पुलिस ने पति-पत्नी को फंदे से उतारकर बचाई जान, व्हाट्सएप स्टेटस से मिली सूचना

उज्जैन में पति-पत्नी ने आत्महत्या की कोशिश की, व्हाट्सएप स्टेटस से मिली सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों की जान बचाई।

आज होगा RCB और GT के बीच मुकाबला, क्या फिर टॉप 1 पर पहुंच पाएगी RCB?

खेल

आज होगा RCB और GT के बीच मुकाबला, क्या फिर टॉप 1 पर पहुंच पाएगी RCB?

In IPL 2026, RCB and GT will face off in their 7th match. Both teams have equal wins in their past encounters, making this an eagerly awaited match.