Kapil Dev on Gambhir: कपिल देव ने गंभीर को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, कहा - 'गौ...

kapil-dev-on-gambhir-said-he-is-not-a-coach

Kapil Dev on Gambhir: कपिल देव ने गंभीर को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, कहा - 'गौतम कोच नहीं मैनेजर..'!

kapil dev on gambhir कपिल देव ने गंभीर को लेकर दिया चौकाने वाला बयान कहा - गौतम कोच नहीं मैनेजर

Kapil Dev on Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर बयान दिया। उन्होंने हेड कोच के काम करने के तरीके पर कहा -'गौतम कोच की भूमिका नहीं बल्कि मैनेजर की भूमिका निभा रहें हैं...' बता दें कि, हाल हि में हुए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच में भारत को 0-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद गौतम गंभीर की काफी आलोचना भी की गई।

Kapil Dev on Gambhir: गौतम कोच नहीं मैनेजर...

भारत को पहला विश्व कप का खिताब दिलाने वाले विजेता और भारतीय टीम के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि- "अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ खिलाड़ियों को तकनीकी सलाह की जरूरत नहीं होती। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि गौतम गंभीर किसी लेग-स्पिनर या विकेटकीपर को क्रिकेट की बारीकियां कैसे सिखा सकते हैं? उनके अनुसार, यह काम स्कूल या कॉलेज लेवल के कोचों का होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हेड कोच का असली काम खिलाड़ियों के व्यक्तित्व को समझना, उनका मनोबल बढ़ाना और टीम के लिए एक सही माहौल तैयार करना है।"

Kapil Dev on Gambhir: कोच का व्यवहार प्रेरणादायक होना चाहिए

'तकनीक से ज्यादा मैनेजमेंट जरूरी है। एक मैनेजर के तौर पर आपकी सबसे अहम जिम्मेदारी प्लेयर्स को प्रोत्साहित करना और उनमें यह विश्वास जगाना है कि वे मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं।'

आगे कहा कि -

'युवा खिलाड़ी अपने सीनियर या कोच को देखकर सीखते हैं, इसलिए कोच का व्यवहार प्रेरणादायक होना चाहिए। उनके अनुसार, टीम को हमेशा यह महसूस कराना कि 'तुम और बेहतर कर सकते हो', एक सफल कोच या कप्तान की सबसे बड़ी निशानी है।'

'इन प्लेयर्स को होती है कोच की जरुरत..' - कपिल देव

पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने कप्तानी के दिनों याद करते हुए एक खास मंत्र बताया कहा कि- "जो प्लेयर अच्छे फार्म में है और शतक बना रहा है, उसे किसी के सहारे की जरुरत नहीं होती है। कोच की जिम्मेदारी तो उन प्लेयर्स के साथ समय बिताने की है जो फॉर्म में नहीं हैं और मुश्किल समय से जूझ रहे हैं। कपिल देव का मानना है कि - खराब प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स में आत्मविश्वास को भरना उन्हें यकीन दिलाना की वो टीम का हिस्सा हैं। वो कर सकते हैं। ये करना पूरी टीम की सफलताके लिए अहम है।"  

संबंधित सामग्री

कबीर की सीख और विकास की योजनाओं के बीच मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ को दी नई दिशा

राज्य

कबीर की सीख और विकास की योजनाओं के बीच मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ को दी नई दिशा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के सोनपैरी में असंग देव कबीर आश्रम में कबीर जयंती महोत्सव में भाग लिया और पौधरोपण किया।

अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर घायल

राज्य

अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर घायल

बिहार के सारण में रविवार रात को मुख्य गवाह पंकज यादव की हत्या कर दी गई। उनके भाई मनीष यादव भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

19 साल बाद लौट रहा 'आवारापन', रिलीज हुआ Emraan Hashmi की Awarapan 2 का दमदार टीजर

मनोरंजन

19 साल बाद लौट रहा 'आवारापन', रिलीज हुआ Emraan Hashmi की Awarapan 2 का दमदार टीजर

बॉलीवुड फिल्म आवारापन के सीक्वल आवारापन 2 का टीजर रिलीज हो गया है। इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अब परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी! भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम

राज्य

अब परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी! भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम

भाजपा मध्य प्रदेश ने ''पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान'' के तहत ऑनलाइन परीक्षा और डिजिटल प्रशिक्षण की शुरुआत की है, जो 23 जून से 6 जुलाई तक चलेगा।

मोदी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, मध्य प्रदेश से एक और नेता को मिल सकती है जगह

राज्य

मोदी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, मध्य प्रदेश से एक और नेता को मिल सकती है जगह

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में मध्य प्रदेश से तरुण चुघ को मंत्री पद मिलने की संभावना है, जिससे केंद्र में प्रदेश का प्रभाव और मजबूत होगा।