असम चुनाव में झारखण्ड सीएम सोरेन का दमदार आगाज, गोसाई गांव से आज होगा JMM अभियान का शंखनाद

jharkhand-news-jmm-debuts-in-assam-elections-cm-hemant-soren-leads-campaign

असम चुनाव में झारखण्ड सीएम सोरेन का दमदार आगाज, गोसाई गांव से आज होगा JMM अभियान का शंखनाद

असम चुनाव में झारखण्ड सीएम सोरेन का दमदार आगाज गोसाई गांव से आज होगा jmm अभियान का शंखनाद

Jharkhand news: असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी रणनीति को तेज कर दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को चुनावी मैदान में उतरते हुए पार्टी के अभियान की कमान अपने हाथों में ले ली है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम असम पहुंचने के बाद वह 28 मार्च से चुनावी प्रचार का औपचारिक आगाज करेंगे। सूत्रों की मानें तो उनका पहला कार्यक्रम कोकराझार जिले के गोसाई गांव विधानसभा क्षेत्र में तय किया गया है, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित कर चुनावी माहौल को धार देंगे।

[caption id="attachment_143783" align="alignnone" width="1200"]झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन[/caption]

गोसाई गांव से होगी शुरुआत, कई क्षेत्रों में सोरेन करेंगे जनसभाएं

झारखण्ड सीएम सोरेन का यह दौरा महज एक औपचारिकता नहीं, बल्कि पार्टी के लिए रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। वह अगले कुछ दिनों तक असम में रहकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगातार जनसभाएं करेंगे और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। झामुमो इस चुनाव को अपने राष्ट्रीय विस्तार और राजनीतिक पहचान को मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रही है।

खुद कमान संभाल रहे सोरेन

पार्टी अध्यक्ष के रूप में हेमंत सोरेन खुद पूरे चुनावी अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। झामुमो ने यह साफ कर दिया है कि वह असम में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है और इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्टी महासचिव विनोद पांडेय असम में डेरा डाले हुए हैं और स्थानीय समीकरणों के आधार पर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

20 स्टार प्रचारकों की टीम बन कर हुई तैयार

झामुमो ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को शुक्रवार को सौंप दी है। इस सूची में हेमंत सोरेन के अलावा डॉ. सरफराज अहमद, सुप्रियो भट्टाचार्य, जोबा मांझी, दीपक बिरुआ, चमरा लिंडा, कल्पना मुर्मू सोरेन, अभिषेक प्रसाद और डॉ. महुआ माजी जैसे प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा, पार्टी के कई मंत्री और विधायक पहले ही असम पहुंचकर जमीनी स्तर पर प्रचार को गति दे रहे हैं।

स्थानीय मुद्दों पर फोकस, चुनिंदा सीटों पर नजर

[caption id="attachment_143560" align="alignnone" width="1200"]झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का चिन्ह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का चिन्ह[/caption]

झामुमो की रणनीति असम के चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने पर केंद्रित है। पार्टी स्थानीय सामाजिक और आर्थिक मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हेमंत सोरेन की जनसभाएं न सिर्फ कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी, बल्कि झामुमो को नए क्षेत्रों में पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

संबंधित सामग्री

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

राज्य

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिका शिक्षा और स्वच्छता मिशन के तहत नए अभियान और योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें शौचालय और मुक्तिधाम का निर्माण शामिल है।

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

राज्य

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के आईटीआई में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को खेती से जुड़े रहने की सलाह दी।