झारखंड में एयर एंबुलेंस क्रैश,CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

jharkhand-air-ambulance-crash-news

झारखंड में एयर एंबुलेंस क्रैश,CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

झारखंड में एयर एंबुलेंस क्रैशcm हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Jharkhand air ambulance crash: झारखंड में हुए एयर एंबुलेंस हादसे ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। रांची से दिल्ली के लिए उड़ान पर निकली एयर एंबुलेंस चतरा के सिमरिया के जंगल में क्रैश हो गई। हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मरीज, उसके परिजन, पायलट, को-पायलट, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं।

[caption id="attachment_137069" align="alignnone" width="1183"]मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विमान हादसे पर जताया दुख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विमान हादसे पर जताया दुख[/caption]

चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रखात गांव का निवासी था

चतरा में एयर एंबुलेंस हादसे में विमान में सवार भी सात लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में मरीज संजय साव, उनकी पत्नी, भांजा, दो डॉक्टर्स और दो पायलट शामिल हैं. सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमटांड़ जंगल में हादसा हुआ. वर्तमान में वह पलामू जिले के बकोरिया में एक होटल का संचालन करते थे. लगभग एक सप्ताह पहले होटल में हुए हादसे के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गए थे. उनका इलाज रांची में चल रहा था. बेहतर इलाज के लिए वह एयर एंबुलेंस से दिल्ली जा रहे थे. संजय साव का परिवार मुख्य रूप से लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रखात गांव का निवासी था.

Jharkhand air ambulance crash: जंगल में क्रैश

विमान रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एक एयर एंबुलेंस था। इसके बाद फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया।

Jharkhand air ambulance crash: मृतकों की पहचान

प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह ( को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे।

DGCA बोला – जांच जारी

Jharkhand air ambulance crash: DGCA का कहना है कि एयरक्राफ्ट ने 7:10 पर रांची से उड़ान भरी थी। 7:30 बजे विमान ने खराब मौसम के कारण रास्ता बदलने की अनुमति मांगी। इसके कुछ ही देर बाद विमान का कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से और रडार कनेक्शन टूट गया। फिर विमान क्रैश हो गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

झारखंड में एयर एंबुलेंस क्रैश पर CM हेमंत सोरेन ने शोक जताया है।उन्होंने कहा कि मौसम खराब था, जिसके वजह से यह घटना हुई है. उन्होंने मुआवजे को लेकर कहा कि सरकार चिंतित है.

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

देश-विदेश

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 विशेष स्थानों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्रों पर दर्ज कर चीन के दावों को नकारा।

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

राज्य

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति। स्कूल जाते समय बच्चे कमरभर पानी में, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

राज्य

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार के दावे किए, शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री मान ने 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

मनोरंजन

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

सनी देओल और प्रीति जिंटा 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुँचे, जहाँ उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की. फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.