Jemimah Rodrigues 25th Birthday: जेमिमा रोड्रिगेज का जन्मदिन आज, जानिए उनके क्रि...

jemimah-rodrigues-25th-birthday-cricket-career-highlights

Jemimah Rodrigues 25th Birthday: जेमिमा रोड्रिगेज का जन्मदिन आज, जानिए उनके क्रिकेट करियर से जुड़ी खास बातें...

jemimah rodrigues 25th birthday जेमिमा रोड्रिगेज का जन्मदिन आज जानिए उनके क्रिकेट करियर से जुड़ी खास बातें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jemi♡ (@cric_esthetics)

बता दें कि, भारत की महिला क्रिकेट टीम का पूरा फोकस इस वक्त 30 सितंबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप 2025 पर है,  इसके लिए BCCI पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर चुका है, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स को भी जगह मिली है। Read More: Hockey Asia Cup 2025: मलेशिया को 4-1 से हराकर सुपर 4 में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम!

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जेमिमा का रिकॉर्ड...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिग्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई अहम रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। टी20 इंटरनेशनल में 112 टी 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2375 रन पूरे किए, 50 वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1439 रन और 3 टेस्ट क्रिकेट में 235 रन बन चुकी हैं। अब तक उन्होंने तीनों फार्मेट में 165 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और कुल 4049 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने अब तक 2 शतक और 23 फिफ्टी लगा चुकी हैं। आपको बता दें कि, वह एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट और कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए उन्हें शिव छत्रपति पुरस्कार से भी नवाजा गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jemimah Jessica Rodrigues (@jemimahrodrigues)

टीम इंडिया के लिए तीसरा सबसे तेज शतक...

जेमिमा रोड्रिग्स ने वनडे इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए तीसरा सबसे तेज शतक लगाया है। उन्होंने इसी साल 7 मई 2025 को श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केवल 89 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की थी। इस मुकाबले में जेमिमा ने 101 गेंदों पर 123 रन ठोके, जिसमें 15 चौके शामिल थे। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 337 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और साउथ अफ्रीका को 314 रन पर रोककर 23 रनों से जीत दर्ज की। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम है, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ 70 गेंदों पर सेंचुरी बनाई थी।

क्रिकेट के अलावा कई हुनर...

क्रिकेट के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स कई अन्य हुनरों में भी माहिर हैं। वह एक बेहतरीन डांसर हैं और गिटार बजाने में भी निपुण हैं। पढ़ाई में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। 10वीं कक्षा में उन्होंने 80% अंक हासिल किए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jemimah Jessica Rodrigues (@jemimahrodrigues)

एक इंटरव्यू में जेमिमा ने बताया था कि उनके रोल मॉडल भारतीय स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा और महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज हैं। वहीं क्रिकेट खेलने की प्रेरणा उन्हें बचपन से ही सचिन तेंदुलकर से मिली, जिन्हें वह अपना पहला आइडल मानती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jemimah Jessica Rodrigues (@jemimahrodrigues)

बड़ी उपलब्धियां और रिकॉर्ड्स....

1. सबसे तेज 500 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाली भारतीय। 2. पहली भारतीय महिला जिन्होंने वनडे में अर्धशतक और 4 विकेट एक साथ लिए। 3. टी20 विश्व कप डेब्यू पर अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला। 4. लगातार 3 छक्के जड़ने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी। 5. किया सुपर लीग (KSL) इतिहास की सबसे तेज़ शतकवीर। 6. The Hundred और CPL में अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय। 7. WPL, BBL, The Hundred और CPL – इन चारों बड़ी टी20 लीग्स में 50+ रन बनाने वाली इकलौती भारतीय। 8. इन चारों लीग्स में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाली पहली भारतीय। 9. 2018 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी। 10. 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू।  

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JEMIMAH RODRIGUES FC (@jemimah_rodrigues_fc)

11. उपलब्धियों के लिए उन्हें शिव छत्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jemimah Jessica Rodrigues (@jemimahrodrigues)

मुंबई की रहने वाली, पिता भी क्रिकेटर..

जेमिमा मुंबई की रहने वाली हैं और एक क्रिकेट फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता इवान रोड्रिग्स क्लब क्रिकेट खेल चुके हैं और बाद में कोच बने। घर में उनके दो बड़े भाई भी क्रिकेट खेलते थे। पिता जब भाइयों को ट्रेनिंग देते थे, तब छोटी जेमिमा भी बैट थाम लेती थीं। कहा जाता है कि जेमिमा ने महज 2 साल की उम्र में प्लास्टिक बॉल से खेलना शुरू कर दिया था और 4 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया।

करियर की शुरुआत और वापसी...

जेमिमा ने फरवरी 2018 में सिर्फ 17 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। शुरुआती दिनों में उन्हें टीम से ड्रॉप भी किया गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके बल्ले से शानदार प्रदर्शन निकला। हालांकि, 2023 महिला टी20 विश्व कप के बाद उन्हें फिर बाहर होना पड़ा। लेकिन 2024 में दमदार वापसी कर उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।

विदेश में अकेले रहने का अनुभव...

जेमिमा ने बताया था कि जब वह 18 साल की थीं, तब पहली बार अकेले विदेश में रहीं। कपड़े धोने से लेकर खाना बनाने तक, सब कुछ खुद करना पड़ा। इस अनुभव ने उन्हें स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बना दिया। उन्होंने WBBL, WPL और The Hundred जैसी लीग्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर साबित किया कि वह किसी भी परिस्थिति में ढल सकती हैं।

परिवार और कोच के साथ से मिली सफलता...

जेमिमा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को देती हैं। 2023 में जब उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच में 53 रनों की पारी खेली, तो उनके माता-पिता स्टेडियम में मौजूद थे। उनके मुताबिक, यह पल उनके करियर का सबसे खास लम्हा था। मां लविता, पिता इवान और कोच प्रशांत शेट्टी हमेशा उनके साथ खड़े रहे और मुश्किल वक्त में उनका हौसला बढ़ाया।          

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के CM धामी ने की मदन मोहन मालवीय संस्थान की समीक्षा की

उत्तराखंड

उत्तराखंड के CM धामी ने की मदन मोहन मालवीय संस्थान की समीक्षा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के विकास और विस्तार की समीक्षा की, इसे शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का केंद्र बनाने की दिशा में कदम उठाए।

हैदराबाद से चंडीगढ़ फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 यात्री घायल

देश-विदेश

हैदराबाद से चंडीगढ़ फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 यात्री घायल

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट होने से 5 यात्री घायल हुए। घटना तब हुई जब विमान एयरपोर्ट पर खड़ा था। जांच जारी है।

Baseer Ali Fight Video Viral: बिग बॉस 19 के फेम बसीर ने कैमरामैन के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल..

मनोरंजन

Baseer Ali Fight Video Viral: बिग बॉस 19 के फेम बसीर ने कैमरामैन के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल..

Baseer Ali, a contestant from Bigg Boss 19, was seen assaulting a cameraman in a video that has gone viral on social media.

13 मिनट में 52 लाख लूटे, गुजरात पुलिस ने UP से 2 आरोपियों को दबोचा

उत्तर प्रदेश

13 मिनट में 52 लाख लूटे, गुजरात पुलिस ने UP से 2 आरोपियों को दबोचा

गुजरात के सूरत में 7 हथियारबंद लुटेरों ने बैंक पर धावा बोला और 52 लाख रुपए लूट लिए। इन्हें अयोध्या और गोंडा से गिरफ्तार किया गया।

ममता बोली - कोई मुझसे इस्तीफा नही ले सकता, मैं हारी नहीं, हराया गया

देश-विदेश

ममता बोली - कोई मुझसे इस्तीफा नही ले सकता, मैं हारी नहीं, हराया गया

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी ने हार के बावजूद इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने BJP और चुनाव आयोग पर अन्यायपूर्ण प्रक्रियाओं का आरोप लगाया।