James Anderson Comeback: एंडरसन ने दिए वापसी के संकेत, 42 की उम्र में करेंगे धमाका

james-anderson-comeback

James Anderson Comeback: एंडरसन ने दिए वापसी के संकेत, 42 की उम्र में करेंगे धमाका

By:

Ranu

james anderson comeback एंडरसन ने दिए वापसी के संकेत 42 की उम्र में करेंगे धमाका

James Anderson Comeback: क्रिकेट में अब तक कई बड़े दिग्गज खिलाड़ी आए। जिनमे से एक हैं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन। इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जेम्स एंडरसन को अभी रिटायर हुए एक महीने ही हुए हैं। लेकिन अब उन्होंने अचानक दोबारा क्रिकेट खेलने का मन बना लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

एंडरसन का आखिरी मैच

दरअसल एंडरसन ने इसी साल जुलाई में लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने इंग्लैंड की डोमेस्टिक क्रिकेट लीग (The Hundred) में खेलने के संकेत दिए हैं। हालांकि वो अब इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

James Anderson Comeback: एंडरसन ने किया खुलासा

दरसल एक पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए जेम्स एंडरसन ने बताया कि शायद अभी उनके अंदर थोड़ी क्रिकेट अभी भी बाकी है। जिमी ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे अंदर अब भी भूख है, मैं और क्रिकेट खेलना चाहता हूं। जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा, स्थिति अधिक स्पष्ट होती चली जाएगी। सर्दियों के सीजन में इंग्लैंड 2 सीरीज खेलने वाली है। इसके आगे उन्होंने कहा, एक पाकिस्तान और दूसरी न्यूजीलैंड के साथ मुझे नहीं पता कि मैं टीम के साथ मेंटॉर के रोल में रहूंगा या नहीं।"

Read More- Ind VS Ban series 2024: BCCI ने लिया बड़ा फैसला, भारत-बांग्लादेश की सीरीज का वेन्यू बदला

James Anderson Comeback: द हंड्रेड लीग में करेंगे वापसी

बतादें की एंडरसन अभी 42 साल के हैं। और उनका कहना है कि जब वो द हंड्रेड लीग में पहली 15-20 गेंदों को स्विंग होता देखते हैं तो उनके अंदर से भी आवाज आने लगती है। इसके आगे उन्होंने बताया, "मैं द हंड्रेड लीग में पहली 20 गेंदों के अंदर बॉल को स्विंग होता हुआ देखता हूं तो मन में ख्याल आता है कि मैं भी ये कर सकता हूं। मैं नहीं जानता कि मेरे लिए वाईट बॉल क्रिकेट में ऐसा करना संभव होगा। मैंने कभी फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट नहीं खेला है। "

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

2014 में खेला था आखिरी टी20 मैच

दुनिया के शानदार तेज गेंदबाज में से एक जेम्स एंडरसन ने आखिरी टी20 मैच साल 2014 में खेला था। अगस्त 2014 में उन्हें इंग्लैंड के डोमेस्टिक क्रिकेट में लंकाशायर के लिए खेलते देखा गया था। अगर हम एंडरसन के टी20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 44 मैचों में 41 विकेट लिए हैं।

संबंधित सामग्री

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

देश-विदेश

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

कारगिल विजय दिवस के मौके पर, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला, भारतीय सेना की तैयारी पर जोर दिया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सावन में साड़ी के साथ पहनें इस बार ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

लाइफ स्टाइल

सावन में साड़ी के साथ पहनें इस बार ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

सावन के आगमन के साथ, नए ब्लाउज डिजाइन्स फैशन की दुनिया में प्रमुखता से उभर रहे हैं, जिसमें विविधता और आधुनिकता की झलक मिलती है।

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, विशेष रूप से शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में अति भारी वर्षा की संभावना है।

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

राज्य

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड में एक सड़क हादसे में चार वर्षीय देवांश की मौत हो गई। कार का गेट खोलने की वजह से बाइक टकरा गई, जिससे देवांश की मौत हुई।

भोपाल से हवाई सफर फिर महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर किराए में 20% तक बढ़ोतरी

राज्य

भोपाल से हवाई सफर फिर महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर किराए में 20% तक बढ़ोतरी

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ानों के किराए में 20% की वृद्धि हुई है, जिससे दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों की यात्रा महंगी हो गई है।