Israel Gaza Map: इजराइल ने गाजा का नया नक्शा तैयार किया, 50% जमीन पर कब्जा

israel-gaza-map-update-50-land-captured-new-border

Israel Gaza Map: इजराइल ने गाजा का नया नक्शा तैयार किया, 50% जमीन पर कब्जा

 israel gaza map इजराइल ने गाजा का नया नक्शा तैयार किया 50 जमीन पर कब्जा

Israel Gaza Map: इजराइल ने गाजा पट्टी के 50% से ज्यादा इलाके पर कब्जा करके उसे अपनी ‘सुरक्षा क्षेत्र’ घोषित कर दिया है। इजराइली सेना प्रमुख ऐयाल जमीर ने सोमवार को गाजा में तैनात सैनिकों से बात करते हुए कहा कि सीजफायर प्लान में खींची गई ‘येलो लाइन’ अब नई बॉर्डर के रूप में मानी जाएगी, और सेना इससे पीछे नहीं हटेगी। जमीर ने स्पष्ट किया कि इजराइल अपनी मौजूदा सैन्य पोजिशन नहीं छोड़ेगा। इन पोजिशन्स की वजह से अब इजराइल गाजा के आधे से ज्यादा हिस्से पर नियंत्रण रख रहा है। इनमें गाजा की ज्यादातर खेती योग्य जमीन और मिस्र से जुड़ा राफा बॉर्डर क्रॉसिंग शामिल है। इजराइली सरकार ने सेना प्रमुख के बयान पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की। एक अधिकारी ने कहा कि सेना सीजफायर की शर्तों के अनुसार तैनात है, और आरोप लगाया कि हमास ही इसे तोड़ रहा है।

Israel Gaza Map: गाजा को दो हिस्सों में बांटने की अमेरिका की योजना

अमेरिका के ट्रम्प सीजफायर प्लान के तहत गाजा पट्टी को दो अलग हिस्सों में बांटा जाएगा। ग्रीन जोन – इस क्षेत्र पर इजराइली सेना और अंतरराष्ट्रीय बल (ISF) का नियंत्रण होगा। यहाँ सुरक्षा के साथ री-डेवलपमेंट का काम होगा। शुरुआत में कुछ सौ सैनिक तैनात होंगे, बाद में संख्या बढ़ाकर 20,000 तक की जा सकती है। ग्रीन जोन से बाहर जाने की अनुमति किसी विदेशी सेना को नहीं होगी। रेड जोन – फिलिस्तीनी आबादी वाला यह हिस्सा फिलहाल खंडहर जैसा रहेगा। यहां कोई री-डेवलपमेंट नहीं होगा। हिंसा और हमलों की वजह से अधिकांश फिलिस्तीनी पहले ही इस इलाके से विस्थापित हो चुके हैं। वर्तमान में लगभग 20 लाख लोग गाजा के पश्चिमी हिस्से की छोटी-सी पट्टी में रहने को मजबूर हैं। इन दोनों हिस्सों के बीच येलो लाइन खींची गई है, जिसे अब इजराइल सुरक्षा सीमा और नया बॉर्डर मान रहा है। Read More-h1b visa appointments cancelled: H1-B वीजा लेने वाले भारतीयों की मुश्किलें बढ़ीं.. अमेरिकी दूतावास ने जारी की सलाह

Israel Gaza Map: ग्रीन जोन और रेड जोन

ग्रीन जोन में इजराइली सैनिक और विदेशी बल तैनात होंगे। अमेरिका इसका औपचारिक समर्थन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से हासिल करने की कोशिश कर रहा है। रेड जोन येलो लाइन के पश्चिम में है, और यह फिलिस्तीनी नियंत्रण में रहेगा। यहाँ पुनर्विकास नहीं किया जाएगा। जमीर ने सैनिकों से कहा कि इस नई सीमा के पीछे पीछे हटने की कोई गुंजाइश नहीं है, और इजराइल अपनी सुरक्षा पोजिशन पर डटा रहेगा। Read More-Shivalinga Situated in the River: नदी के बीच में स्थापित हजारों साल पुराना शिवलिंग

फिलहाल की स्थिति और चुनौती

गाजा के पश्चिमी हिस्से में अत्यधिक जनसंख्या घनत्व बन गया है। रेड जोन में लगभग 20 लाख लोग सीमित और खंडहर जैसी परिस्थितियों में रह रहे हैं। ग्रीन जोन में सुरक्षा बलों की तैनाती और री-डेवलपमेंट शुरू होगा, लेकिन फिलहाल वहां सीमित संख्या में ही सैनिक मौजूद हैं।  

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।