Indore MY Hospital: इंदौर चूहा कांड पर सख्त हाईकोर्ट

indore-my-hospital-rat-incident-high-court-notice-status-report

Indore MY Hospital: इंदौर चूहा कांड पर सख्त हाईकोर्ट

indore my hospital इंदौर चूहा कांड पर सख्त हाईकोर्ट

स्टेटस रिपोर्ट देने 5 दिन का अल्टीमेटम

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से हुई दो नवजातों की मौत को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति जेके पिल्लई की युगल पीठ ने इसे नवजातों के मौलिक अधिकार और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा मामला मानते हुए सरकार को नोटिस जारी किया।

स्टेटस रिपोर्ट के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम

न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति जेके पिल्लई की युगल पीठ ने इस मामले को नवजातों के मौलिक अधिकारों और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा मानते हुए स्वतः संज्ञान लिया।कोर्ट ने यह भी नोट किया कि सफाई और पेस्ट कंट्रोल करने वाली निजी कंपनी एजाइल सिक्योरिटी के खिलाफ ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, जबकि उसकी लापरवाही से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

अस्पताल अधीक्षक छुट्टी पर रवाना

हाईकोर्ट का रुख देखते हुए प्रमुख सचिव ने एजाइल कंपनी को हटाने के निर्देश दे दिए। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. बृजेश लाहोटी को पद से हटा दिया। प्रभारी एचओडी डॉ. मनोज जोशी को सस्पेंड कर दिया है। हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है? वर्तमान स्थिति क्या है? अब तक किन-किन जिम्मेदारों पर क्या-क्या कार्रवाई की गई है?

जांच समिति और रिपोर्ट

चार सदस्यीय जांच समिति ने रिपोर्ट दी थी 3 सितंबर को गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने मेडिकल एजुकेशन कमिश्नर तरुण राठी को रिपोर्ट दी थी, जिसके आधार पर प्रमुख सचिव संदीप यादव ने एचएलएल इंफ्राटेक सर्विसेज (HITES) को एजाइल सिक्योरिटी का अनुबंध रद्द करने के निर्देश दिए। एजाइल को अस्पताल की सफाई, सुरक्षा और पेस्ट कंट्रोल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। Read: ट्रम्प ने भारतीय की हत्या की निंदा की: नागमल्लैया की मौत ने सबको झकझोर दिया Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत - बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

राज्य

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

हरियाणा में नौकरशाही में अस्थिरता बढ़ी, 24 घंटे में कई IAS और IFS अधिकारियों के विभाग बदले गए।

AI वीडियो और “मास्क थ्योरी” ने बढ़ाया पंजाब का सियासी पारा, भगवंत मान का नया दावा बना चर्चा का केंद्र

राज्य

AI वीडियो और “मास्क थ्योरी” ने बढ़ाया पंजाब का सियासी पारा, भगवंत मान का नया दावा बना चर्चा का केंद्र

पंजाब की राजनीति में वायरल AI-जनरेटेड वीडियो पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का नया दावा और राजनीतिक आरोपों का दौर तेज।

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राज्य

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राजस्थान में MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने उद्योगों को नई गति देने के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की।

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

राज्य

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नई फास्टटैग आधारित शुल्क प्रणाली लागू होने से ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है। इससे पर्यटन सीजन में वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

राज्य

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

रुड़की में एक मामा ने अपने भांजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जिसने दो साल पहले उसकी बेटी से लव मैरिज की थी।