Love Jihad: इंदौर में लव जिहादी ने हिंदू युवती से की बर्बरता, रेप कर धर्म नहीं ब...

indore-love-jihad-happy-ali-irfan-ali

Love Jihad: इंदौर में लव जिहादी ने हिंदू युवती से की बर्बरता, रेप कर धर्म नहीं बदलने पर सिगरेट से दागा, गर्भपात भी कराया

love jihad इंदौर में लव जिहादी ने हिंदू युवती से की बर्बरता रेप कर धर्म नहीं बदलने पर सिगरेट से दागा गर्भपात भी कराया

Indore Love Jihad Happy Ali Irfan Ali: इंदौर। लव जिहादी ने अपना नाम बदलकर और पहचान छिपाकर हिंदू युवती को झांसे में लिया। जब वह उस पर भरोसा करने लगी, तो उसने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने न केवल दुष्कर्म किया बल्कि उसका गर्भपात भी करा दिया। इतना ही नहीं, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए उसके शरीर पर जगह-जगह सिगरेट से दाग दिया। किसी तरह पीड़िता करणी सेना के संपर्क में आई और अपनी पीड़ा बताई, जिसके बाद करणी सेना के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

असली पहचान छिपाकर की हैवानियत

युवती ने आरोप लगाया कि जिहादी हैप्पी अली ने अपनी असली पहचान छिपाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया, फिर फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन गर्भपात करा दिया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया

राजस्थान की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह निपानिया में किराये के मकान में रहकर मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी। मई 2023 में उसकी मुलाकात इरफान अली उर्फ हैप्पी अली से हुई, जिसने पहचान छिपाते हुए अपना नाम हैप्पी पंजाबी बताया था। आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल में बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो तैयार किए।

जिहादी हैप्पी अली पर FIR

इसके बाद आरोपी धमकाकर उसके कमरे में आने लगा और फोटो-वीडियो दिखाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। मामले में पुलिस ने जिहादी हैप्पी अली पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि जिहादी हैप्पी धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाता था और उसे कलमा एवं मुस्लिम दुआएं याद करवाता था।

3 दिन की रिमांड पर जिहादी हैप्पी

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी इरफान अली उर्फ हैप्पी पंजाबी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन दिन का रिमांड मिला है। अब पुलिस उसके मोबाइल की जांच तो करेगी साथ ही इस पूरे मामले पर पूछताछ की जाएगी। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

राज्य

हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, अगले चुनाव में भाजपा के 28 में से 16 विधायक नहीं जीतेंगे का दावा।

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 1 मृत और 100 से ज्यादा घायल

देश-विदेश

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 1 मृत और 100 से ज्यादा घायल

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई, जिससे 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए।

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विभागीय समीक्षा बैठकों को लेकर भाजपा और झामुमो के बीच तीखी नोकझोंक जारी है।

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा ,चरित्र पर संदेह में किया मर्डर 

राज्य

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा ,चरित्र पर संदेह में किया मर्डर 

सरायकेला में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की और शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

PM मोदी करेंगे गोटन रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, सीएम भजनलाल कल पहुंचेंगे

राज्य

PM मोदी करेंगे गोटन रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, सीएम भजनलाल कल पहुंचेंगे

नागौर के गोटन रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास पूर्ण होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।