इंदौर: दूषित पानी पीने से अबतक 14 की मौत: मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे, हाईकोर्ट सख्त

indore-contaminated-water-deaths

इंदौर: दूषित पानी पीने से अबतक 14 की मौत: मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे, हाईकोर्ट सख्त

इंदौर दूषित पानी पीने से अबतक 14 की मौत मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे हाईकोर्ट सख्त

Indore contaminated water deaths: देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा पाने वाला इंदौर आज अपने ही सिस्टम से जूझ रहा है। भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से हालात इतने बिगड़ गए हैं कि अब तक 5 माह के मासूम सहित 14 लोगों की जान चली गई है. 150 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं और हर घर में डर का माहौल है।

Indore contaminated water deaths: अस्पताल पहुंचे सीएम 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर पहुंचे. उन्होंने वर्मा नर्सिंग होम जाकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की स्थिति पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज और राहत में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। Also Read-मुख्यमंत्री साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी

Indore contaminated water deaths: हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

इस पूरे मामले पर इंदौर हाईकोर्ट की बेंच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार से 2 जनवरी तक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं. इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इंसानी ने जनहित याचिका दाखिल कर शहरवासियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की थी। कोर्ट ने माना कि हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और प्रशासनिक जवाबदेही तय होना जरूरी है।

दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई

भागीरथपुरा में दूषित पानी से हो रही मौतों को लेकर हाईकोर्ट में दो अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं। एक याचिका रितेश इंसानी ने दूसरी स्थानीय निवासी राहुल गायकवाड़ ने दाखिल की कोर्ट को बताया गया कि इलाके में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने घटना की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति बनाई है। इसमें पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, जयवर्धन सिंह, बदनावर विधायक भंवर सिंह शेखावत, तराना विधायक महेश परमार और सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल शामिल हैं।
सवालों पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बैठक के बाद जब एनडीटीवी के पत्रकार ने पीड़ितों को मुआवजा और पेयजल व्यवस्था को लेकर सवाल किया, तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नाराज हो गए। उन्होंने सवाल को फोकट बताकर टाल दिया। इस पर पत्रकार ने आपत्ति जताई। बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सत्ता के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।