India Education: पेड़ के नीचे चल रही 2 साल से पाठशाला.. सरकार के दावे फेल

india-education

India Education: पेड़ के नीचे चल रही 2 साल से पाठशाला.. सरकार के दावे फेल

india education पेड़ के नीचे चल रही 2 साल से पाठशाला सरकार के दावे फेल

India Education: एक तरफ सरकार के बड़े-बड़े दावे और दूसरी तरफ ये तस्वीर.. देखिए और बताइए की क्या ये है देश का विकास.. एसे "पड़ेगा इंडिया तो कैसे बढ़ेगा इंडिया".. क्या सरकार के दावे सिर्फ कागजों में रह गए है.. जिनकी जमीनी हकिकत कुछ नहीं... [caption id="attachment_112715" align="alignnone" width="287"]India Education India Education[/caption]

जानिए पूरी खबर

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों को आइना दिखा रही है. जहां सरकार हर बच्चे को स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षा देने की बात करती है, वहीं यहां बच्चों की दुनिया अब भी पेड़ की छांव तक सीमित है. हम बात कर रहे हैं आगर मालवा जिले के ग्राम बंजारा डेरा की, जहां दो सालों से सरकारी स्कूल पेड़ के नीचे लग रहा है.

India Education: बच्चो के भविष्य से खिलवाड़

दरहसल पेड़ के नीचे बैठे बच्चे और उन्हें पढ़ा रहे शिक्षक, यह नजारा है शासकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारा डेरा का. यह कोई अस्थायी इंतजाम नहीं बल्कि मजबूरी है... क्योंकि जिस भवन में इन मासूमों की पढ़ाई होती थी, वो अब जर्जर हालत में है, दीवारें टूट चुकी हैं, छत कभी भी गिर सकती है और इसी डर से पिछले दो साल से यह स्कूल पेड़ के नीचे चल रहा है.

इस स्कूल में 41 बच्चे...

कक्षा पांचवीं तक संचालित इस प्राथमिक स्कूल में 41 बच्चे नामांकित हैं. स्कूल में दो शिक्षक हैं, जो हर दिन इसी चबूतरे पर ब्लैकबोर्ड टिकाकर बच्चों को पढ़ाते हैं. बारिश में जरूर मजबूरी में छुट्टी हो जाती है लेकिन गर्मी में झुलसती धूप हो...लेकिन यह स्कूल कभी बंद नहीं होता...

India Education: कितनी बार शिकायत की ?

ग्रामीण बताते है की उन्होंने कई बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगाई लेकिन हर बार जवाब मिला, कार्रवाई जल्द होगी और फिर वही खामोशी, वही अनदेखी.

शिक्षा के नाम पर करोड़ों का घोटाला

शिक्षा के नाम पर करोड़ों का घोटाला देखने को मिल रहा है.. कही बच्चे टूटे भवन में पड़ रहे है को कही बच्चो के सर पर छत ही नहीं है... यह वही प्रदेश है जहां ‘स्कूल चले हम’ जैसे अभियान चलाए जाते हैं. जहां हर गांव में शिक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं लेकिन बंजारा डेरा जैसे गांवों में अब भी स्कूल की नींव नहीं, सिर्फ छांव बची है. सवाल सिर्फ एक है कि क्या ये बच्चे महज सरकारी आंकड़ों में पढ़ रहे हैं या फिर सचमुच किसी दिन इनके सिर पर भी मजबूत छत होगी..

संबंधित सामग्री

सावन में सपने में सांप देखना स्वप्नशास्त्र में छिपा है इसका रहस्य

सनातन

सावन में सपने में सांप देखना स्वप्नशास्त्र में छिपा है इसका रहस्य

सावन के महीने में सपने में सांप दिखाई देना आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसे शुभ संकेत, दैवीय कृपा और जीवन में सकारात्मक बदलावों की ओर इशारा समझा जाता है।

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पलटा बरी होने का फैसला

देश-विदेश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पलटा बरी होने का फैसला

बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने तरुण तेजपाल को 2013 के रेप केस में दोषी करार दिया, ट्रायल कोर्ट के बरी करने के फैसले को पलटते हुए।

एमपी में बारिश का बड़ा संकट, अगले 3 दिन भारी बारिश से राहत की उम्मीद

राज्य

एमपी में बारिश का बड़ा संकट, अगले 3 दिन भारी बारिश से राहत की उम्मीद

मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में सामान्य से 18% कम बारिश दर्ज की गई। 49 जिलों में कम वर्षा के साथ सूखे की स्थिति उत्पन्न हुई है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन का दूसरा दिन, घोषणा पत्र पर मंथन और शाम को सांस्कृतिक महोत्सव

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन का दूसरा दिन, घोषणा पत्र पर मंथन और शाम को सांस्कृतिक महोत्सव

BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 में भोपाल में सांस्कृतिक विरासत, रचनात्मक उद्योगों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर मुख्य चर्चा होगी।

बारिश से देशभर में तबाही: यूपी में 40 स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, उत्तराखंड में हाईवे बंद

देश-विदेश

बारिश से देशभर में तबाही: यूपी में 40 स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, उत्तराखंड में हाईवे बंद

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में जलभराव और लैंडस्लाइड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर स्कूल बंद और चेतावनी जारी की गई है।