NZ W vs BAN W World Cup: कोलंबो में होगा 25वां विमेंस वनडे, स्पिनर्स को मिलेगी मदद...

ind-w-vs-sa-w-world-cup-2025-smriti-mandhana-record-2

NZ W vs BAN W World Cup: कोलंबो में होगा 25वां विमेंस वनडे, स्पिनर्स को मिलेगी मदद...

nz w vs ban w world cup कोलंबो में होगा 25वां विमेंस वनडे स्पिनर्स को मिलेगी मदद

IND W vs SA W World Cup: साउथ अफ्रीका को मिली जीत, लेकिन स्मृति ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड!

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में अब तक का प्रदर्शन...

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें 2-2 मैच खेले चुकी है, अगर न्यूजीलैंड टीम की बात करे तो उसका पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ, जिसमें 88 रनों से न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथो हार मिली। दूसरा मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेला गया, उसमें भी 6 विकेट से न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा। वहीं अगर बांग्लादेश टीम ने पहला मैच पाकिस्तान को हराकर शानदार शुरुआत की वहीं दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के साथ हुआ, जिसमें बांग्लादेश को हार मिली। इसी के चलते पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश चौथे नंबर पर है, वहीं न्यूजीलैंड 7वें नंबर पर है।

वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत...

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच विमेंस वनडे में अब तक 4 मैच खेले गये, इसमें से 1 मैच में न्यूजीलैंड जीती और 2 मैच बेनतिजन रहें। वहीं वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सिर्फ एक बार 2022 में आमने - सामने आईं थी, जिसमें न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।

सोभना मोस्तरी बांग्लादेश की टॉप स्कोरर..

बांग्लादेश की सोभना मोस्तरी, राबेया खान और फहीमा खातून ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। सोभना मोस्तरी टूर्नामेंट में टीम की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं और इंग्लैंड के खिलाफ मैच में बेहतरीन पारी खेली थी।

सोफी डिवाइन का भरोसा, ली ताहुहु फॉर्म में...

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन टीम की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी साबित हुई हैं। उन्होंने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक, और दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक लगाया। वहीं बॉलिंग में ली ताहुहु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आज टूर्नामेंट का 25वां विमेंस वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को हमेशा से मदद मिलती रही है, इसलिए दोनों टीमों के स्पिनर्स का रोल अहम रहेगा। बांग्लादेश ने इसी मैदान पर अपने स्पिन अटैक की बदौलत पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। अब तक यहां 24 विमेंस वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, इनमें से 14 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 10 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के नाम रहे हैं। विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में यह कोलंबो में खेला जाने वाला चौथा मुकाबला होगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

न्यूजीलैंड

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, एमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, इडेन कार्सन, ब्री इलिंग, ली ताहुहु।

बांग्लादेश

रुबिया हैदर, शरमीन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), सोभना मोस्तरी, शोरना अख्तर, ऋतु मोनी, फहीमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर।  

संबंधित सामग्री

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

राज्य

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिका शिक्षा और स्वच्छता मिशन के तहत नए अभियान और योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें शौचालय और मुक्तिधाम का निर्माण शामिल है।

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

राज्य

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के आईटीआई में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को खेती से जुड़े रहने की सलाह दी।