IND vs PAK Asia Cup 2025: PCB ने ICC से की शिकायत, BCCI और टीम इंडिया का रुख सख्त!

ind-vs-pak-asia-cup-2025-pcb-icc-complaint-bcci-stance

IND vs PAK Asia Cup 2025: PCB ने ICC से की शिकायत, BCCI और टीम इंडिया का रुख सख्त!

ind vs pak asia cup 2025 pcb ने icc से की शिकायत bcci और टीम इंडिया का रुख सख्त

SL vs HKG Asia Cup 2025: श्रीलंका ने हांगकांग को 4 विकेट से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह… सूत्रों के अनुसार, यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि इसमें BCCI और सरकार दोनों की सहमति शामिल थी। खिलाड़ियों को मैच खेलना था लेकिन दोस्ताना माहौल नहीं दिखाना था। रविवार को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था।

PCB की शिकायत और ICC का फैसला...

PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने इस मामले मे ICC से शिकायत करते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। हालांकि, ICC ने PCB की इस मांग को खारिज कर दिया है।

पूरे टूर्नामेंट में नहीं होगा हैंडशेक...

सूत्रों के मुताबिक भारतीय टीम का यह फैसला पूरे टूर्नामेंट में जारी रहेगा। अगर भारत फाइनल तक पहुंचता है और खिताब जीतता है, तो टीम इंडिया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इंकार कर सकती है। नकवी इस समय एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष भी हैं।

21 सितंबर को फिर हो सकता है आमना-सामना...

भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 में 21 सितंबर को दोबारा भिड़ सकती हैं। हालांकि इसके लिए पाकिस्तान को यूएई को हराना होगा। अगर ऐसा हुआ तो दोनों टीमों के बीच यही तनाव फिर उभर सकता है।

PCB ने रेफरी पर लगाया आरोप...

PCB ने आरोप लगाया कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने टॉस के बाद दोनों कप्तानों को हाथ न मिलाने के लिए कहा था और यह भारतीय टीम के दबाव में किया गया। PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की और कहा कि उन्होंने ICC कोड ऑफ कंडक्ट का पालन नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटने पर भी विचार कर सकता है।

नियमों में हैंडशेक जरूरी नहीं...

ICC या ACC के किसी भी नियम में यह नहीं लिखा है कि मैच के बाद खिलाड़ियों को हाथ मिलाना अनिवार्य है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय टीम ऐसे देश से हाथ मिलाने के लिए बाध्य नहीं है, जिससे रिश्ते इतने खराब हों।

शिकायत में देरी पर PCB अधिकारी सस्पेंड...

PCB ने इस मामले में देरी से शिकायत दर्ज कराने पर अपने डायरेक्टर ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेट ऑपरेशंस उस्मान वहाला को सस्पेंड कर दिया है। PCB चेयरमैन का मानना है कि उन्हें टॉस के समय ही शिकायत दर्ज करनी चाहिए थी।

कौन हैं एंडी पायक्रॉफ्ट?

एंडी जॉन पायक्रॉफ्ट जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हैं। उन्होंने 3 टेस्ट और 20 वनडे मैच खेले हैं। साल 2009 में उन्हें ICC मैच रेफरी के एलीट पैनल में शामिल किया गया।    

संबंधित सामग्री

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।