SL vs HKG Asia Cup 2025: श्रीलंका ने हांगकांग को 4 विकेट से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह...

sl-vs-hkg-asia-cup-2025-sri-lanka-beat-hong-kong-by-4-wickets-super-4

SL vs HKG Asia Cup 2025: श्रीलंका ने हांगकांग को 4 विकेट से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह...

sl vs hkg asia cup 2025 श्रीलंका ने हांगकांग को 4 विकेट से हराया सुपर-4 में बनाई जगह

हार के बाद बोखलाया पाकिस्तान..भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम के दरवाजे किए बंद, हाथ ना मिलाने पर क्या मिल सकती है भारतीय टीम को सजा?

हांगकांग का प्रदर्शन...

श्रीलंका ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी हांगकांग की टीम ने अच्छी शुरुआत की। ओपनर जीशान अली और अंशुमन रथ ने 41 रनों की साझेदारी कर पारी को मजबूत आधार दिया। अंशुमन रथ ने 48 रन की अहम पारी खेली, जबकि कप्तान यासिम मुर्तजा केवल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद निजाकत खान ने 36 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहें। हांगकांग ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 149 रन बनाए। वहीं, श्रीलंका की ओर से दुष्मंथा चमीरा ने सबसे सफल गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।

श्रीलंका का प्रदर्शन...

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कुसल मेंडिस (11), कुसल परेरा (20) और कामिल मिशारा (19) जैसे अहम बल्लेबाज़ जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि, पाथुम निसांका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 68 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लेकिन हांगकांग ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की और श्रीलंका के 6 विकेट 127 रन पर गिरा दिए।

हसरंगा और शनाका ने दिलाई जीत...

आखिरी ओवरों में वानिंदु हसरंगा ने 9 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। कप्तान शनाका भी 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच 4 विकेट से जीत लिया।

हांगकांग को कैच छोड़ना पड़ा भारी...

हांगकांग ने इस मैच में कुल 6 कैच छोड़े, जिनका फायदा श्रीलंका को मिला। अगर फील्डिंग में चूक नहीं होती तो नतीजा कुछ और हो सकता था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कमिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दसुन शानका, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और नुवान तुषारा।

हॉन्ग कॉन्ग

जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, अंशुमान रथ, शाहिद वासिफ, निजाकत खान, एजाज खान, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल और एहसान खान।

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।