IND vs AUS 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत की बैटिंग जारी – कोहली आज तोड़...

ind-vs-aus-1st-odi-australia-win-toss-kohli-record

IND vs AUS 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत की बैटिंग जारी – कोहली आज तोड़ सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड!

ind vs aus 1st odi ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस भारत की बैटिंग जारी – कोहली आज तोड़ सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

Palash Announces Marriage to Smriti: फिल्ममेकर पलाश ने स्मृति मंधाना के साथ शादी करने की की घोषणा! रोहित 8 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं अब विराट कोहली शुभमन के साथ क्रीज पर हैं।

पर्थ में पहली बार भिड़ंत...

दोनों टीमें ऑप्टस स्टेडियम में पहली बार वनडे मैच खेल रही हैं। यह मुकाबला तेज उछाल और उछालभरी पिच पर हो रहा है, जो तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। भारत ने इसी वजह से 3 फास्ट बोलर्स और 3 ऑलराउंडर्स के साथ संतुलित टीम उतारी है

शुभमन गिल पहली बार वनडे कप्तान...

26 साल के शुभमन गिल पहली बार वनडे टीम की कप्तानी कर रहे हैं। नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं और युवा खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने के मकसद से कप्तानी शुभमन को सौंपी गई है।

नीतीश का डेब्यू...

इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ऑलराउंडर विकल्प के रूप में खेलने का मौका दिया है।

विराट कोहली के सामने दो बड़े रिकॉर्ड...

इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के पास दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है— अगर कोहली आज शतक लगाते हैं, तो वे किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे। सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट और विराट के नाम वनडे में 51-51 शतक दर्ज हैं। कोहली सिर्फ 54 रन और बनाते ही वनडे इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वे श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ देंगे।

रोहित शर्मा का 500वां इंटरनेशनल मैच...

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के करियर के लिए यह मैच ऐतिहासिक है। वह अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। उनका सफर इस तरह रहा है— 67 टेस्ट 273 वनडे 159 टी-20 मैच

कप्तानों की प्रतिक्रियाएं..

टॉस के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने कहा—

"विकेट अच्छा दिख रहा है, थोड़ी नमी है। हम पहले गेंदबाजी करेंगे।"

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा—

"हम भी गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन हम चुनौती के लिए तैयार हैं।"

दोनों टीमों का हेड टू हेड...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे क्रिकेट की टक्कर हमेशा रोमांचक रही है, लेकिन आंकड़ों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिखाई देता है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 152 वनडे मुकाबले हुए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 84 मैचों में विजय हासिल की है, जबकि भारत केवल 58 मैच ही जीत सका है। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टीम इंडिया का प्रदर्शन कमजोर रहा है। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 54 मैचों में भारत को सिर्फ 14 जीत मिली हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 38 मैच अपने नाम किए हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि मेजबान टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों का अच्छा फायदा उठाती है।

पिछली भिड़ंत...

दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला 2025 चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में हुआ था, जहां भारत ने विराट कोहली के 84 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया था। इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को अहमदाबाद में हराकर खिताब जीता था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, जोश फिलिपी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।

संबंधित सामग्री

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

राज्य

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दो लोगों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

देश-विदेश

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

कोलकाता में गोदाम हादसे के बाद मृतकों की संख्या 11 पहुंची, 30 का रेस्क्यू। घटना के कारणों की जांच और निर्माणाधीन परियोजनाओं का ऑडिट कराने की घोषणा की गई।

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

राज्य

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

हरदा में कांग्रेस ने बढ़े हुए टैक्स, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था के खिलाफ नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। पुलिस के साथ हल्की झूमाझटकी भी हुई।

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

राज्य

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को सराहा, साथ ही पेंशन में वृद्धि की घोषणा की।

 ट्रैक्टर चलाने हुए हुआ हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत!

जुर्म गाथा

ट्रैक्टर चलाने हुए हुआ हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत!

चित्रकूट में एक नाबालिग के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दुखद मौत हो गई। घटना ने नाबालिगों के वाहन संचालन पर गंभीर सवाल उठाए।