Hormonal Imbalance and Weight Gain: हार्मोनल इंबैलेंस से बढ़ सकता है वजन, जानिए ...

hormonal-imbalance-and-weight-gain-causes-responsible-hormones

Hormonal Imbalance and Weight Gain: हार्मोनल इंबैलेंस से बढ़ सकता है वजन, जानिए कौन से हार्मोन हैं जिम्मेदार!

hormonal imbalanceweight gain हार्मोनल इंबैलेंस से बढ़ सकता है वजन जानिए कौन से हार्मोन हैं जिम्मेदार

Hormonal Imbalance and Weight Gain: बहुत सी महिलाएं और पुरुष शिकायत करते हैं कि वे बहुत कम खाते हैं, फिर भी उनका वजन बढ़ता जा रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसके पीछे सिर्फ डाइट या एक्सरसाइज़ की कमी नहीं, बल्कि हार्मोनल इंबैलेंस (Hormonal Imbalance) भी एक बड़ी वजह हो सकती है। Read More: Methi Water Benefits: रोजाना मेथी का पानी पीने से क्या होता है? जानिए आयुर्वेद और विज्ञान दोनों की राय… आइए जानते हैं कौन से हार्मोन वजन बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं और इस समस्या से कैसे निपटा जा सकता है।

शरीर में हार्मोन का संतुलन क्यों जरूरी है?

हमारा शरीर कई प्रकार के हार्मोन्स पर निर्भर करता है जो अलग-अलग ग्लैंड्स से निकलते हैं। ये हार्मोन ब्लड के जरिए शरीर के हर हिस्से तक पहुंचकर मेटाबोलिज़्म, ग्रोथ, इम्यून सिस्टम और इमोशन्स को नियंत्रित करते हैं। अगर इन हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाए, तो मेटाबोलिज़्म पर असर पड़ता है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

थायरॉयड हार्मोन – मेटाबोलिज्म का कंट्रोलर..

अगर थायरॉयड ग्लैंड पर्याप्त हार्मोन नहीं बनाती है, तो मेटाबोलिज़्म धीमा हो जाता है। इससे शरीर कैलोरी बर्न नहीं कर पाता और फैट स्टोर होने लगता है। कम थायरॉयड (हाइपोथायरॉयडिज़्म) से जूझ रहे लोगों को वजन घटाना मुश्किल हो जाता है।

इंसुलिन – ब्लड शुगर और फैट स्टोरेज का संतुलन...

जब शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता, तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इस स्थिति में शरीर अतिरिक्त शुगर को फैट में बदलकर स्टोर करने लगता है। लंबे समय में यह स्थिति टाइप-2 डायबिटीज का कारण भी बन सकती है।

कॉर्टिसोल – तनाव से जुड़ा हार्मोन...

कॉर्टिसोल को “स्ट्रेस हार्मोन” कहा जाता है। जब व्यक्ति तनाव में रहता है, तो कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। इससे भूख बढ़ती है और खासतौर पर पेट के आसपास फैट जमा होने लगता है। लंबे समय तक बढ़ा हुआ तनाव वजन घटाने में सबसे बड़ी बाधा बन सकता है।

एस्ट्रोजन – महिलाओं के वजन बढ़ने का कारण...

महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर गर्भावस्था या मेनोपॉज़ के दौरान तेजी से बदलता है। इस बदलाव के कारण हिप्स, थाइज और पेट के हिस्से में फैट जमा होना शुरू हो जाता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन असंतुलन बढ़ने पर वजन नियंत्रण मुश्किल हो जाता है।

लेप्टिन और ग्रेलिन – भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन...

लेप्टिन हार्मोन शरीर को संकेत देता है कि पेट भर गया है। जब यह ठीक से काम नहीं करता, तो व्यक्ति बार-बार भूख महसूस करता है और ओवरईटिंग करने लगता है। वहीं, ग्रेलिन हार्मोन भूख को बढ़ाने का काम करता है। अगर इन दोनों में असंतुलन हो जाए, तो वजन बढ़ना तय है।

हार्मोनल इंबैलेंस से कैसे पाएं राहत...

1. एंडोक्रिनोलॉजिस्ट या डॉक्टर से जांच करवाएं। 2. हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान अपनाएं। 3. रोज़ाना एक्सरसाइज, योग या वॉक करें। 4. तनाव को मैनेज करें — ध्यान या मेडिटेशन का सहारा लें। 5. पर्याप्त और गहरी नींद लें।     NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

संबंधित सामग्री

हिमाचल सरकार का प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

राज्य

हिमाचल सरकार का प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग को प्राकृतिक कृषि के विस्तार और बाजार उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए।

पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने का दावा; CM नायब सैनी ने गिनाईं विकास योजनाएं

राज्य

पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने का दावा; CM नायब सैनी ने गिनाईं विकास योजनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य ने पिछले 12 वर्षों में तेजी से विकास किया है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इटावा में पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते करवाई पति की हत्या, प्रेमी ने गला घोंटा; दो आरोपी गिरफ्तार

जुर्म गाथा

इटावा में पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते करवाई पति की हत्या, प्रेमी ने गला घोंटा; दो आरोपी गिरफ्तार

इटावा जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों की मदद से अपने पति की हत्या करवाई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और खोज जारी है।

सीएम डॉ. यादव ने किया 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास, जानें क्या-क्या होगा फायदा?

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास, जानें क्या-क्या होगा फायदा?

मध्यप्रदेश शिवपुरी में अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लांट का शिलान्यास हुआ, 2500 करोड़ की लागत से बनेगा यह प्लांट, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार।

क्या झारखंड अब देश का अगला AI और IT हब बनने की तैयारी कर रहा है?

राज्य

क्या झारखंड अब देश का अगला AI और IT हब बनने की तैयारी कर रहा है?

झारखंड सरकार डिजिटल और AI नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियाँ और आईटी पार्क योजनाएँ प्रस्तुत करेगी, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।