भोपाल में 250 रु. के लिए हवलदार ने युवक को पीटा, जमीन पर पटका, लात-घूसे मारे

havaldar-assault-sarvice-center-staff-only-250rs-in-bhopal

भोपाल में 250 रु. के लिए हवलदार ने युवक को पीटा, जमीन पर पटका, लात-घूसे मारे

भोपाल में 250 रु के लिए हवलदार ने युवक को पीटा जमीन पर पटका लात-घूसे मारे

havaldar assault sarvice center staff: भोपाल में एक बार फिर पुलिस की गुर्डागर्दी सामने आई है। ताजा मामले में हवलदार ने मात्र 250 रु. के लिए युवक को लाते-घूसों से पीटा। घटना बागसेवनिया थाना इलाके की है जहां नारायणनगर के एक सर्विस सेंटर में काम करने वाले युवक सचिन के साथ ये घटना हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

250 रु. के लिए मारपीट

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला पुलिसकर्मी बैरागढ़ में पदस्थ है और उसका नाम है राम अवतार धाकड़। दरअसल प्रधान आरक्षक राम अवतार धाकड़ अपना स्कूटर लेकर सर्विस सेंटर पहुंचा और लिवर बदलने को कहा। इसपर सर्विस एडवाइजर ने हवलदार को लिवर के पैसे चुकाने की बात कही, जिसकी कीमत मात्र ढाई सौ रुपए थी। पुलिसकर्मी इस बात पर नाराज हो गया, उसने पैसा देने से मना कर दिया, और इंश्योरेंस से काम कराने की बात कही। इस पर सर्विस एडवाइजर ने उसे इंश्योरेंस से काम कराने के लिए हामी भरी, लेकिन गाड़ी छोड़कर जाने और पूरी प्रक्रिया के बाद क्लेम सेटल होने में करीब एक हफ्ता लग जाने की बात कहीं। [caption id="attachment_118502" align="alignnone" width="474"]हवलदार ने युवक को सड़क पर पटक दिया। हवलदार ने युवक को सड़क पर पटक दिया।[/caption] [caption id="attachment_118503" align="alignnone" width="471"]बचाने आए कर्मचारियों से भी मारपीट बचाने आए कर्मचारियों से भी मारपीट[/caption]

havaldar assault sarvice center staff: लात-घूसे मारे

 वक्त लगने पर पुलिसकर्मी भड़क गया और गालियां देने के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान 4 से 5 पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे। बचाव करने आए अन्य साथी को भी पीटा गया साथ ही सचिन को जमीन पर गिराकर लात-घूसे मारे गए। वहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जब मारपीट हो रही थी तब शोरूम के कर्मचारियों ने 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने भी हवलदार को रोकने की कोशिश नहीं की। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। 

हवलदार पर हुई कार्रवाई

havaldar assault sarvice center staff: वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए DCP जोन-2 विवेक सिंह ने जांच के आदेश देते हुए हवलदार को सस्पेंड कर दिया है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।