GT Vs MI IPL 2026 Result: Tilak की धुंआधार पारी ने MI को दिलाई जीत, GT को मिली शर्मनाक हार!

gt-vs-mi-ipl-2026-result-tilak-ki-dhmakedar-pari-mi-win

GT Vs MI IPL 2026 Result: Tilak की धुंआधार पारी ने MI को दिलाई जीत, GT को मिली शर्मनाक हार!

gt vs mi ipl 2026 result tilak की धुंआधार पारी ने mi को दिलाई जीत gt को मिली शर्मनाक हार

GT Vs MI IPL 2026 Result: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें सीजन के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 99 रन से मात दी। इसी के साथ सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टीम 15.5 ओवर में 100 रन बनाकर सिमट गई।

MI की शुरुआत खराब, लेकिन जीती

पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई टीम से क्विंटन डी कॉक 13 रन और दानिश मालेवार 2 रन बनाकर आउट हो गए। नमन धीर और स्काई आएं, लेकिन सूर्यकुमार भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। पावरप्ले 3 विकेट गवां दिए और 48 रन का स्कोर बना। नमन धीर ने 32 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर आएं तिलक वर्मा और उन्होंने कमाल कर दिया।

तिलक वर्मा की धुंआधार पारी

5वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे तिलक वर्मा ने मुंबई टीम के अंदर जीत की उम्मीद जगा दी। उन्होंने धमाकेदार पारी खेलते हुए 45 गेंद में 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से 101 रन बना दिए। मुंबई के स्कोर को 199 रन तक पहुंचाया।

GT की ओर से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए।

गुजरात की शर्मनाक हार

टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहली ही बॉल पर विकेट गंवा दिया। टीम पावरप्ले में 3 विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए। टीम से जोस बटलर 5 रन और कप्तान शुभमन गिल 14 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। वाशिंगटन सुंदर ने 26 रन और शाहरुख 17 रन बनकर आउट हो गए। बाकी पूरी टीम से किसी भी प्लेयर ने 15 रन का आकड़ा भी पार नही किया। इसी के साथ गुजरात ने 15.5 ओवर में 100 रन बनाकर ही बिखर गई। टीम को 99 रन से हार का सामना करना पड़ा

[caption id="attachment_146641" align="alignnone" width="1812"]GT team GT team[/caption]

अश्विनी कुमार ने चटकाएं 4 विकेट

पावरप्ले के आखिरी ओवर में अश्विन ने गिल को आउट को आउट किया। इसके बाद उन्होंने 3 और विकेट लिए। उन्होंने राहुल तेवतिय , शाहरुख खान और राशिद खान को पवेलियन भेज दिया और गुजरात की जीत की बची-कुची उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया।

अश्विन के अलावा टीम से अल्लाह गजनफर और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट वहीं हार्दिक और बुमराह को 1-1 विकेट झटके।

पॉइंट्स टेबल

अगर मुंबई टीम की बात करें तो वो पहले पाइंट्स टेबल पर 10वें स्थान पर बनी हुई थी। लेकिन इस जीत के बात वो 4 अंको से पॉइंट्स टेबल के 7वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात टाइटंस छठवें स्थान पर बनी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग

गुजरात टाइटंस

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- राहुल तेवतिया।

मुंबई इंडियंस

दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- अश्विनी कुमार।

Also Read- Virushka Visit Vrindavan: अक्षय तृतीया पर वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी का लिया आशीर्वाद

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।