GT Vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस होगी आमने-सामने

gt-vs-mi-ipl-2026-match-today

GT Vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस होगी आमने-सामने

gt vs mi ipl 2026 मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस होगी आमने-सामने

GT Vs MI IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2026 के 19वें सीजन के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। मैच शुरु होने के आधे घंटे पहले शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा।

इस सीजन में MI-GT का हाल

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस अब तक 5-5 मैच खेल चुकी है। अगर गुजरात टीम की बात करे तो उसे 5 में से 3 मैचों में जीत मिली, वहीं 2 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो उसने 5 में से महज 1 मैच में ही जीती, बाकी 4 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा।

इसी के साथ गुजरात टीम पॉइंट्स टेबल पर 6 अंको से छठवें स्थान पर है, वहीं मुंबई टीम 2 अंकों से आखिर स्थान पर है।

दोनों टीमों का हेड टू हेड

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से 5 मैचों में गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी तो वहीं 3 मैच में मुंबई टीम को जीत मिली।

रोहित शर्मा आज भी हो सकते हैं बाहर

20 अप्रैल यानि की आज गुजरात के खिलाफ होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। 12 अप्रैल को वानखेड़े में बेंगलुरु के खिलाफ खेल रहे मैच के दौरान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। इस पर हार्दिक पंड्या ने कहा था कि- 'वे कम से कम दो मैच आराम करेंगे। हम उनकी वापसी पर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।'

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

गुजरात टाइटंस(GT)

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान।

मुंबई इंडियंस(MI)

रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर- ट्रेंट बोल्ट।

  Also Read- PBKS vs LSG IPL 2026 Result: PBKS पाइंट्स टेबल पर टॉप पर बरकरार, LSG को दी 54 रन से मात

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”