मैनेजर ने दिवालिया होने का किया खुलासा!
हाल ही में गोविंदा के कई वीडियो वायरल हो रहे थे, एक वीडियो में वो क साधारण सी टैक्सी में बैठते नजर आए थे। इसके बाद वो एक कॉलेज और प्राइवेट इवेंट में परफॉर्म करते दिखे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, वायरल वीडियो के बाद लोगों ने तरह- तरह की बता बनाई तो इस पर उनके मैनेजर से जब सवाल किए गए तो उन्होंने कहा- ' ये बातें झूठी हैं।'
शशि सिन्हा ने कहा कि -
"गोविंदा का प्राइवेट इवेंट्स और स्कूल में परफॉर्म करने और सिंपल गाड़ियों में सफर करने का पैसों की तंगी से कुछ लेना-देना नहीं है। गोविंदा के पास सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई कारें हैं। यह बात बिल्कुल फिजूल है कि वह दिवालिया हो गए हैं और भीख मांग रहे हैं। परफॉर्म करना उनका प्रोफेशन है। इसका मतलब यह नहीं है कि वह दिवालिया हो गए हैं। उस वक्त एयरपोर्ट के अंदर निजी वाहनों को ले जाने की अनुमति नहीं थी। "
आगे कहा कि-
“जो सरकार का एयरपोर्ट जोन होता है, जहां आर्म्स, एम्युनिशन और सरकारी इंतजाम होते हैं, वहां प्राइवेट गाड़ियां अलाउड नहीं होतीं। क्या आपने कभी गौर से देखा है कि वहां ‘भारत सरकार’ लिखा होता है? क्या भारत सरकार की गाड़ी किसी आम आदमी को ऐसे ही मिल जाती है? एयरपोर्ट पर उस समय भारत सरकार की गाड़ी अलाउड थी, इसलिए वही इस्तेमाल की गई। गोविंदा के पास एक नहीं, बल्कि कई गाड़ियां हैं।
'करोड़ों रुपए का ठुकरा चुके ऑफर'- शाशि सिन्हा
मैनेजर ने आगे कहा कि- “मैं खुद इसका गवाह हूं कि उन्होंने करोड़ों रुपए के ऑफर ठुकराए हैं। स्क्रिप्ट पसंद न आना या किसी और वजह से काम न करना अलग बात है, लेकिन वह ऐसे एक्टर हैं जिनकी हाल के वर्षों में कोई हिट फिल्म नहीं आई, फिर भी बड़े प्रोड्यूसर और एक्टर्स उनके साथ काम करना चाहते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने काम करना छोड़ दिया है। बहुत जल्द इससे जुड़ी एक बड़ी अनाउंसमेंट भी सामने आएगी।”