राजपाल ने सलमान के सपोर्ट मिलने पर जताई खुशी
एक्टर राजपाल यादव यादव मंगलवार को फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान पैपाराजी ने राजपाल यादव से सलमान खान से मिले सपोर्ट के बारें बात की तो राजपाल यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि- 'आज खुश भी बहुत हूं, क्योंकि आज आशीर्वाद साथ में है।'फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा का भी जताया आभार
राम गोपल वर्मा को आभार व्यक्त करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि- ‘आज यहां राम गोपाल वर्मा सर के बर्थडे में आने का सौभाग्य मिला है। ये हमारी जिंदगी के ऐसे डेयरिंग डायरेक्टर रहे हैं, जिन्होंने मुझे कॉमेडियन बनाया, जिन्होंने मुझे विलेन बनाया, जिन्होंने मुझे मैन लीड बनाया। एक नहीं 17-17 फिल्में आपके डायरेक्शन में करने का मौका मिला।’इवेंट में उड़ाया गया था राजपाल यादव का मजाक
राजपाल यादव का मुंबई में आयोजित अवॉर्ड शो के दौरान मजाक उड़ाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में जर्नालिस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल की उधरी का मजाक बनाते हुए कहा कि- ‘राजपाल भाई, डॉलर का रेट चाहे बढ़े या घटे, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार रहें।’ उस दौरान राजपाल यादव पहले चुप हो गए फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि- ‘मसला तो सुन लो एक बार, कितना भी लौटाना पड़े मैं तो मसला ही सुनाना चाह रहा हूं न’।
राजपाल यादव के सपोर्ट में आएं सलमान
एक्टर सलमान ने एक्स पर तब पोस्ट किया, जब राजपाल यादव का वो वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक सीनियर जर्नालिस्ट उनका मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने लिखा कि- “राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार रिपीट किया है क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो। हकीकत यह है कि काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलता रहेगा। ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ बातें निकल आती हैं। अगर कुछ देना ही है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, पैसा तो इंडिया में ही देना है।”
राजपाल ने सलमान का जताया था आभार
राजपाल यादव ने सलमान की पोस्ट का रिप्लाई करते हुए लिखा कि - “सलमान भाई मेरे तीस साल के सफर को सराहने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। आप हमेशा बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आए हैं, लव यू भाई।"