Vipul Accused Maid For Stealing: एक्टर विपुल रॉय के घर में हुई चोरी, नौकरानी के खिलाफ की FIR

vipul-accused-maid-for-stealing-fir

Vipul Accused Maid For Stealing: एक्टर विपुल रॉय के घर में हुई चोरी, नौकरानी के खिलाफ की FIR

vipul accused maid for stealing एक्टर विपुल रॉय के घर में हुई चोरी नौकरानी के खिलाफ की fir

Vipul Accused Maid For Stealing: टीवी के पॉपुलर शो FIR में नजर आ चुके एक्टर विपुल रॉय के घर में चोरी हो गई। उन्होंने 21 अप्रैल को नजदीकी पुलिसमें अपनी नौकरानी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

6 अप्रैल को हुई थी चोरी

एक्टर के शिकायत के मुताबिक, उनके घर में 6 अप्रैल को चोरी हुई थी। विपुल रॉय अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुंबई के खार वेस्ट में स्थित एसवी रोड की कलानिकेतन सोसाइटी में रहते हैं। उनका फ्लैट 10वीं मंजिल पर है, जिसका मकान नंबर 1001 है।

बता दें , वो नौकरानी उनके यहां फुल टाइम काम नहीं करती बल्कि एक्टर ऑनलाइन सर्विस एप से काम पड़ने पर हाउसहेल्प बुलाते रहते हैं। एक्टर ने 6 अप्रैल को भी ऑनलाइन अर्बन कंपनी से दीपाली संय खारवा नाम की एक हाउसहेल्प को घर के काम के लिए बुलाया था, जिसकी उम्र करीब 35 साल बताई। उसे घर की साफ-सफाई करने का काम दिया गया था।

दीपाली कई बार काम करने आ चुकी थी

जिस हाउसहेल्प को इस बार काम के लिए बुलाया था। वो एक्टर के घर में पहले भी काम करने आ चुकी है। उसे घर की कौन सी चीज कहां है, घर वालों के रुटीन के बारें में पूरी जानकारी थी।

शिकायत में बताया गया कि- '6 अप्रैल को सुबह 9:45बजे दीपाली बेडरूम में पोछा लगा रही थी, लेकिन जैसे ही एक्टर कमरे में जाने लगे तो उसने यह कहकर रुम में जाने से रोक दिया कि उसने अभी वहां फर्श पर पोछा लगाया है। गंदे पैर के निशान बन जाएंगे। इसके कुछ ही देर बाद उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया। करीब 15 मिनट के बाद कमरे से बाहर आई।

एक्टर को शाम को हुई जानकारी

विपुल ने जब रात को अलमारी खोली तो देखा कि उनकी पत्नी के गहने, कैश और फॉरेन करेंसी के सारे नोट गायब हैं।

एक्टर ने बताया है कि- 'उनकी अलमारी में 30 अमेरिकी डॉलर, 7 हजार यूएई दिरहम, 14500 थाई बात और 6 लाख रुपए कैश थे। इसके अलावा उनकी अलमारी में एक चांदी का कंगन और दो गोल्ड रिंग थीं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत 7 लाख 10 लाख रुपए थी। शिकायत में उन्होंने अर्बन कंपनी से आई नौकरानी दीपाली पर आरोप लगाए हैं।'

शिकायत दर्ज कराने में क्यों हुई देरी?

चोरी की घटना के बाद उन्हें किसी काम से विदेश जाना पड़ा था, तो वो विदेश में रहने की वजह से शिकायत दर्ज नहीं करा पाए थे, इसलिए वहां से आने के बाद चोरी का मामला थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद ऑनलाइन डीटेल्स निकालने के अलावा कंपनी से भी संपर्क किया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

एक्टर विपुल रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो..

विपुल रॉय एक इंडियन टीवी एक्टर और होस्ट हैं। उन्होंने टीवी शो 'FIR' में भोला पंडित का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए। उन्होंने पंजाबी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई और फिल्म 'What The Jatt' में काम किया। विपुल रॉय को 'तुझको है सलाम जिंदगी', 'डॉ. मधुमति ऑन ड्यूटी', 'साहेब बीवी और बॉस', 'पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल' और 'चेहरा' जैसे कई टीवी शोज में भी काम किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee TV (@zeetv)

इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में हिस्सा लिया और बाद में 'सा रे गा मा पा मेगा चैलेंज' तथा 'व्हील घर घर में' जैसे शोज की मेजबानी भी की। वेब सीरीज में उन्होंने 'Booo Sabki Phategi' में भी काम किया है।

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।