Gorakhpur Woman Murder: प्रेमी ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या!

gorakhpur-woman-love-affair-murder

Gorakhpur Woman Murder: प्रेमी ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या!

gorakhpur woman murder प्रेमी ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या

Gorakhpur Woman Murder: गोरखपुर में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। खून में लथपथ महिला को देवर तुरंत हॉस्पिटल लेकर गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार का है।

दरअसल, मृतका की पहचान खूशबू के रुप में हुई, जिसकी उम्र 28 वर्ष है। उसका अफेयर देवर के दोस्त सीताराम से चल रहा था। सीताराम ने ही खूशबू पर हमला किया। मृतका का पति दुबई में नौकरी करता है।

आखिर प्रेमी ने क्यों की हत्या?

खूशबू और सीताराम के अफेयर की बात जब घर में पता चली तो परिजनों ने दोनों को समझाया लेकिन दोनों फिर भी बात करते रहें। आरोपी देवर जितेंद्र का अच्छा दोस्त था। तो उसने उसे अपने घर पर समझाने के लिए बुलाया। जितेंद्र ने भाभी और दोस्त सीताराम को आमने-सामने खड़ा किया और दोनों को गंगाजल देकर कसम खिलाई की दोनों के बीच अब कोई रिश्ता नहीं रहेगा। खूशबू ने तो कसम खा ली कि वो आज से सीताराम से दूर रहेगी। लेकिन सीताराम ने कसम नहीं खाई।

[caption id="attachment_144867" align="alignnone" width="1509"]आरोपी की तलाश जारी आरोपी की तलाश जारी[/caption]

जब खूशबू ने यह कसम खाई तो इससे नाराज होकर आरोपी प्रेमी ने जेब से चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया और वहां से भाग गया।

देवर ने घायल भाभी को हॉस्पिटल पहुंचाया

जब जितेंद्र खून में लथपथ भाभी को हॉस्पिटल लेकर पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया और आरोपी के एनकाउंटर की मांग की। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आश्वसन देकर परिजनों को शांत कराया। फिर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

  Also Read- Ambikapur Woman Brutally Murdered: धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या!

संबंधित सामग्री

देश में मौसम का डबल अटैक: असम में 99 गांव डूबे, अरुणाचल में 1 लाख लोग बाढ़ में फंसे; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

देश-विदेश

देश में मौसम का डबल अटैक: असम में 99 गांव डूबे, अरुणाचल में 1 लाख लोग बाढ़ में फंसे; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

भारत में मौसमी विपरीतता: असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से भारी तबाही, जबकि मध्य प्रदेश में सूखे के हालात. मानसून की संभावित वापसी के साथ कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी।

पंजाब में गरजे CM भगवंत मान: विपक्ष पर साधा निशाना, मुकेरियां के लिए किए बड़े ऐलान

राज्य

पंजाब में गरजे CM भगवंत मान: विपक्ष पर साधा निशाना, मुकेरियां के लिए किए बड़े ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष पर निशाना साधा, कांग्रेस और अकाली दल की कमजोरियों का उल्लेख किया। मुकेरियां में विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

MP Weather Update: प्रदेश में 11% कम बारिश, 35 जिले सूखे; 19 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

राज्य

MP Weather Update: प्रदेश में 11% कम बारिश, 35 जिले सूखे; 19 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

मध्य प्रदेश में पिछले सप्ताह से बारिश की कमी से मानसून की गति धीमी हो गई है, जिससे कृषि और जल स्रोतों पर असर पड़ रहा है।

भोपाल के रिटायर्ड दंपती के हत्या की इनसाइड स्टोरी,3 लाख के बदले दिया सवा करोड़ के घर का दानपत्र

राज्य

भोपाल के रिटायर्ड दंपती के हत्या की इनसाइड स्टोरी,3 लाख के बदले दिया सवा करोड़ के घर का दानपत्र

भोपाल में एक रिटायर्ड दंपती की हत्या संपत्ति विवाद से जुड़ी हुई थी। मकान के बदले करोड़ों की डील और दानपत्र की साजिश का खुलासा हुआ।

भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे सीएम डॉ. यादव, जानें पूरा शिड्यूल

राज्य

भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे सीएम डॉ. यादव, जानें पूरा शिड्यूल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से नई दिल्ली में संवाद किया, मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ावा दिया।