FIDE Women’s World Cup 2025: क्वार्टरफाइनल में 4 भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ियों ने बनाई जगह!

fide-women-world-cup-indian-players-quarterfinals

FIDE Women’s World Cup 2025: क्वार्टरफाइनल में 4 भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ियों ने बनाई जगह!

fide women’s world cup 2025 क्वार्टरफाइनल में 4 भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ियों ने बनाई जगह

FIDE Women’s World Cup 2025: जॉर्जिया के बटुमी में चल रहे FIDE विमेन वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में भारत की 4 महिला चेस खिलाड़ीयों ने अपनी जगह पक्की कर ली हैं, जिसमें से वो महिलाएं कोनेरु हम्पी, द्रोणवल्ली हरिका, आर. वैशाली और इंटरनेशनल मास्टर दिव्या देशमुख हैं। यह टूर्नामेंट महिला शतरंज में विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में से एक हैं। Read More: NZ vs ZIM Tri-Series: न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम!

ट्राईब्रेक में हम्पी ने स्विस पूर्व चैंपियन को हराया...

कोनेरु हम्पी ने टाईब्रेक में स्विट्जरलैंड की पूर्व विश्व चैम्पियन एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक को 1.5 - 0.5 स्कोर से हरा दिया। अब सेमीफाइनल की दौड़ में कोनेरु हम्पी का मुकाबला चीन की युशिन सॉन्ग से होगा। यह मुकाबला काफी मजेदार होगा।

दिव्या और हरिका का क्वार्टरफाइनल मुकाबला...

क्वार्टर फाइनल में इंटरनेशनल मास्टर दिव्या देशमुख और द्रोणवल्ली हरिका का आमना- सामना होगा, और सेमीफाइनल में भारत की एक और खिलाड़ी अपनी जगह पक्की कर लेगी। प्री क्वार्टर में दिव्या ने चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त झू जिनर को 1.5 - 0.5 से हराया था, जिसमें दिव्या ने पहले गेम में काले मोहरों से जीत दर्ज की थी और दूसरा मैच ड्रॉ खेला। द्रोणवल्ली हरिका ने रुस की कतेरीना लागनो के खिलाफ चुनौतीपूर्ण ट्राईब्रेक मुकाबले में वापसी करते हुए जीत दर्ज की। उन्होंने पहले रैपिड गेम में हार के बाद वापसी की और ब्लिट्स टाईब्रेक में विर्णायक जीत दर्ज की

वैशाली चीन की तान झोंगयी से भिड़ेंगी...

आर. वैशाली ने कजाकिस्तान की मेरुएर्त कमालिदेनोवा के खिलाफ शानदार मुकाबला किया। दोनों खिलाड़ी रैपिड और ब्लिट्ज टाईब्रेक में बराबरी पर रहीं और वैशाली ने ब्लिट्ज टाईब्रेक में शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब वैशाली का मुकाबला चीन की तान झोंगयी से होगा।

पुरस्कार और विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफिकेशन...

इस नॉकआउट टूर्नामेंट में कुल पुरस्कार राशि 6,91,250 अमेरिकी डॉलर (लगभग 5 करोड़ 96 लाख रुपए) है। विजेता को 50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 43 लाख रुपए) पुरस्कार स्वरूप मिलेगा। इस टूर्नामेंट में टॉप-3 स्थान हासिल करने वाली खिलाड़ी आगामी महिला विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।