FIDE Candidates Chess Tournament 2026: भारतीय चेस प्लेयर वैशाली ने रुसी प्लेयर क...

fide-candidates-chess-tournament-2026-r-vaishali-defeats-goryachkina

FIDE Candidates Chess Tournament 2026: भारतीय चेस प्लेयर वैशाली ने रुसी प्लेयर को हराकर टॉप पर बरकरार!

fide candidates chess tournament 2026 भारतीय चेस प्लेयर वैशाली ने रुसी प्लेयर को हराकर टॉप पर बरकरार

FIDE Candidates Chess Tournament 2026: FIDE साइप्रस में चल रहे चेस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने विमेंस कैटेगरी में रुस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ वो पॉइंट टेबल पर टॉप पर बनी हुईं हैं।

प्रज्ञानानंदा 7वें स्थान पर कायम

ओपन कैटेगरी में भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा का मुकाबला जर्मनी के मथियास ब्लूबाउम के खिलाफ चल रहा था, लेकिन यह मुकाबला ड्रॉ हो गया। इस ड्रॉ के बाद प्रज्ञानानंदा पॉइंट टेबल पर सातवें नंबर पर ही बने हुए हैं।

पिछला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में गुकेश को मिली थी जीत

भारत के डी गुकेश ने पिछली बार कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जीत हासिल कर चीन के डिंग लिरेन को विश्व चैंपियनशिप में चुनौती दी थी। गुकेश भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे जिन्होंने यह टूर्नामेंट जीता। इससे पहले 5 बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 1995 में पहली बार यह खिताब अपने नाम किया था।

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट क्या है और क्यों अहम

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट शतरंज की दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण इवेंट माना जाता है। यह तय करता है कि विश्व चैंपियन का अगला चैलेंजर कौन होगा। इसे विश्व चैंपियनशिप का ‘सेमीफाइनल’ भी कहा जाता है। टूर्नामेंट का विजेता सीधे विश्व चैंपियन से मुकाबला करने का मौका पाता है। यह शतरंज का सबसे बड़ा क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है।

इस बार का मुकाबला

ओपन कैटेगरी के विजेता का सामना भारत के डी. गुकेश से होगा, जबकि विमेंस कैटेगरी की विजेता चीन की जू वेनजुन से भिड़ेगी।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट
  1. इसमें दुनिया के टॉप 8 खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
  2. सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से दो बार (राउंड-रॉबिन फॉर्मेट) खेलते हैं।
  3. कुल 14 राउंड होते हैं।
  4. हर जीत पर 1 अंक और ड्रॉ पर 0.5 अंक मिलता है।
  5. सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाला खिलाड़ी विजेता बनता है।

भारतीय शतरंज प्रेमी अब वैशाली और प्रज्ञानानंदा के बाकी मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।