रायपुर के 19 प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

entry-ban

रायपुर के 19 प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

रायपुर के 19 प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Entry ban: शहर में सुगम यातायात एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर जिले में 19 प्रवेश मार्गों से शहर के भीतर भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग रोड-01 एवं रिंग रोड-02 की सीमा से शहर की ओर आने वाले 19 प्रवेश मार्गों से मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुआ हो गया है, जो 30 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगा।

[caption id="attachment_148432" align="alignnone" width="1185"]रायपुर के 19 प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रायपुर के 19 प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध[/caption]

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों और परिवहन व्यवसायियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।

Entry ban: इन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

प्रतिबंधित प्रवेश मार्गों में तेलीबांधा थाना के सामने चौक, कैनाल रोड प्रवेश मार्ग रिंग रोड 01, महावीर नगर चौक रिंग रोड 01, राजेंद्र नगर चौक रिंग रोड 01, पचपेड़ी नाका चौक रिंग रोड 01, संतोषीनगर चौक रिंग रोड 01, भाठागांव चौक रिंग रोड 01, कुशालपुर चौक रिंग रोड 01, रायपुरा चौक रिंग रोड 01, कचना रेलवे क्रॉसिंग, डीडी नगर प्रवेश मार्ग रिंग रोड 01, अरिहंत नगर प्रवेश मार्ग रिंग रोड 01, टाटीबंध चौक, हीरापुर टर्निंग रिंग रोड, गोगांव तिराहा रिंग रोड नं. 02, गोंदवारा तिराहा रिंग रोड नं. 02, पाटीदार भवन के सामने तक भनपुरी, विधानसभा रोड स्थित व्हीआईपी तिराहा एवं एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे रिंग रोड मार्ग शामिल हैं।

Entry ban: जानिए क्यों लिया गया फैसला

शहर में पिछले कुछ समय से भारी वाहनों के कारण मुख्य सड़कों पर लंबा जाम लग रहा था। इससे स्कूल, ऑफिस और बाजार जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों में दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया था।

संबंधित सामग्री

AICC नेता गुरसिमरन सिंह मंड को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

राज्य

AICC नेता गुरसिमरन सिंह मंड को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना के गुरसिमरन सिंह मंड को धमकी मिली है। विदेशी नंबरों से कई कॉल और संदेश प्राप्त हुए, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं।

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- 'जो होना था, वह हो गया'

राज्य

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- 'जो होना था, वह हो गया'

पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होने की पुष्टि भूपेश बघेल ने की। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की चुप्पी बनी रही।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी: 3 सदस्यीय जांच समिति पहुंची, गर्भगृह, चढ़ावा गणना केंद्र का निरीक्षण

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी: 3 सदस्यीय जांच समिति पहुंची, गर्भगृह, चढ़ावा गणना केंद्र का निरीक्षण

बद्रीनाथ धाम में हाल ही में हुई चढ़ावा चोरी की जांच के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समिति नियुक्त की गई है।

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हरियाणा CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

राज्य

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हरियाणा CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नए निर्देश दिए हैं।

मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

राज्य

मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

पंजाब के खन्ना में मनरेगा कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों की मांगों में नियमितीकरण और वेतन भुगतान शामिल हैं।