ENG W vs SL W World Cup 2025: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराकर तीसरी जीत क...

eng-w-vs-sl-w-world-cup-2025-nat-sciver-brunt-century

ENG W vs SL W World Cup 2025: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराकर तीसरी जीत की दर्ज, नैट सिवर-ब्रंट का धमाकेदार शतक...

eng w vs sl w world cup 2025 इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराकर तीसरी जीत की दर्ज नैट सिवर-ब्रंट का धमाकेदार शतक

Hardik Dating Maheika Sharma: हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के संग रिलेशनशिप को किया कंफर्म! बता दें कि, इंग्लैंड की कैप्टन नैटली सिवर-ब्रंट ने शतक लगया और गेंदबाजी में 2 विकेट भी चटकाएं। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं टीम से सोफी एकलस्टन ने 4 विकेट लिए। टीम की जीत में दोनों खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड का शानदार प्रदर्शन...

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट गवांकर 253 रन बनाए। विकेटकीपर एमी जोन्स महज 11 रन बनाकर आउट हो गई, जबकि टैमी ब्यूमोंट ने 32 रन बनाए। फिर आईं इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हेदर नाइट उन्होंने 29 रन बनाए। इसके बाद कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने सोफिया डंकली के साथ पारी को संभाला। डंकली 18 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि सिवर-ब्रंट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के लिए विमेंस वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने डैनी व्याट हॉज के 27 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ा और अपना आंकड़ा 28 छक्कों तक पहुंचाया।

सिवर-ब्रंट का धमाकेदार शतक...

सिवर-ब्रंट ने अंत तक जिम्मेदारी से खेलते हुए 117 रन की शतकीय पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में एमा लंब (13 रन), एलिस कैप्सी (0 रन), और चार्ली डीन (19 रन) ने सहयोग दिया। श्रीलंका की ओर से इनोका राणावीरा ने 3 विकेट लिए, जबकि सुगंधिका कुमारी और उद्देशिका प्रबोधिनी को 2-2 विकेट मिले।

श्रीलंका कप्तान हुई चोटिल..शुरुआत रही खराब...

टॉस जीतकर टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी। वहीं इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 254 रन का टारगेट दिया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान चमारी अटापट्टू चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गईं। उनके बाद विश्मी गुणारत्ने (10), हसिनी परेरा (35), और हर्षिता समरविक्रमा (33) सस्ते में आउट हो गईं। अटापट्टू बाद में दोबारा बैटिंग करने लौटीं, लेकिन सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गईं। अनुष्का संजीवनी (10) और कविषा दिलहारी (4) भी टीम को संभाल नहीं सकीं।

164 रन पर बिखरी श्रीलंकाई टीम...

श्रीलंका की टीम 164 रन पर ऑलआउट हो गई। निलाक्षी डी सिल्वा ने 23 रन बनाकर कुछ कोशिश की, लेकिन टीम 200 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इंग्लैंड की ओर से सोफी एकलस्टन ने 10 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके। नैटली सिवर-ब्रंट और चार्ली डीन को 2-2 विकेट मिले। लिंसी स्मिथ और एलिस कैप्सी ने एक-एक विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड

एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हेदर नाइट, एमा लंब, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एकलस्टन, लिंसी स्मिथ, लौरेन बेल।

श्रीलंका

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विश्मी गुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, उद्देशिका प्रबोधनी और इनोका राणावीरा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।