ENG Vs NZ T20 WC 2026: इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत, पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम!

eng-vs-nz-t20-wc-2026-eng-won-the-match

ENG Vs NZ T20 WC 2026: इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत, पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम!

eng vs nz t20 wc 2026 इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

ENG Vs NZ T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत की वजह से अभी भी पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। यह मैच 27 फरवरी शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया, बैटिंग करने उतरी कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गवांकर 159 रन बनाए, टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट गवांकर टारगेट हासिल किया।

प्लेयर ऑफ द मैच बने विल जैक्स

इंग्लैंड की टीम की ओर विल जैक्स ने 18 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रन की नाबाद पारी खेली। इतना ही नहीं उन्होंने 2 विकेट भी लिए। इसी के साथ उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके अलावा रेहान अहमद ने 7 बॉल पर दो छक्के के सहारे नाबाद 19 रन बना डाले। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 16 बॉल पर नाबाद 44 रन की साझेदारी की। यही साझेदारी गेम चेंजर साबित हुई। इससे पहले सैम करन और टॉम बैंटन ने 35 बॉल पर 42 साझेदारी की। वहीं हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने 35 बॉल पर 48 रन की साझेदारी कीं।

न्यूजीलैंड को मिली करारी हार

पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 54 रन बनाएं। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 39 रन, टिम साइफर्ट ने 35 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद को 2-2 विकेट चटकाएं। 1 विकेट लियम डॉसन को मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। न्यूजीलैंड फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।